लाइव न्यूज़ :

महर्षि वाल्मीकि से तालिबान की तुलना पर शायर मुनव्‍वर राना के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: August 21, 2021 00:13 IST

Open in App

तालिबान की तुलना रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि से करने के आरोप में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली पुलिस ने मशहूर शायर मुनव्वर राना के खिलाफ शुक्रवार को एक मामला दर्ज किया है। हजरतगंज कोतवाली के प्रभारी श्याम शुक्‍ला ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि वाल्मीकि समाज के नेता पीएल भारती की तहरीर पर राना के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने तथा अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि भारती ने हजरतगंज कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है जिसमें उन्होंने दावा किया है कि मुनव्‍वर राना ने महर्षि वाल्मीकि की तुलना तालिबान से करके देश के करोड़ों दलितों का अपमान किया है और हिंदू आस्था को चोट पहुंचाई है। भारती के अलावा आंबेडकर महासभा के महामंत्री अमरनाथ प्रजापति ने भी राना के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। शुक्रवार को डॉक्टर आंबेडकर महासभा ट्रस्ट के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष डॉक्टर लालजी प्रसाद निर्मल ने एक बयान में कहा कि मुनव्वर राना की टिप्पणी से दलित खुद को अपमानित महसूस कर रहे हैं। गौरतलब है कि एक चैनल पर चर्चा के दौरान मुनव्‍वर राना ने तालिबान की तुलना महर्षि वाल्मीकि से की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्वजिसे जन्म दिया, वही तबाह कर रहा है!

विश्वअफगान तालिबान और आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके को किया ढेर, पाकिस्तान ने कहा- 400 से अधिक घायल, शहबाज शरीफ से मिले आसिम मुनीर

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल