लाइव न्यूज़ :

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह कोविड पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 12, 2022 13:39 IST

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बुधवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोविड की जांच में संक्रमित पाया गया हूं।कांग्रेस सांसद प्रनीत कौर भी वायरस से संक्रमित हुईं थीं।79 वर्षीय नेता ने पंजाब लोक कांग्रेस का गठन किया था।

चंडीगढ़ः पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को कहा कि वह कोविड पॉजिटिव हैं। उन्होंने ट्वीट किया, “मैं हल्के लक्षणों के बाद, कोविड की जांच में संक्रमित पाया गया हूं।

मैंने खुद को अलग-थलग कर लिया है और मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से जांच कराने का अनुरोध करता हूं।” हाल में ही 79 वर्षीय नेता ने पंजाब लोक कांग्रेस का गठन किया था। कुछ दिन पहले, सिंह की पत्नी और पटियाला से कांग्रेस सांसद प्रनीत कौर भी वायरस से संक्रमित हुईं थीं।

पंजाब के परिवहन मंत्री और गिद्दड़बाहा के विधायक अमरिंदर सिंह राजा वारिंग भी संक्रमित हैं। कपूरथला में पंजाब के तकनीकी शिक्षा मंत्री राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि उन्होंने 8 जनवरी को कोरोनावायरस के लिए सकारात्मक परीक्षण किया।

इस बीच, राज्य ने नौ और मौतों और 4,593 ताजा मामलों की सूचना दी है। संक्रमण की संख्या 6,29,899 हो गई। सक्रिय मामलों की संख्या सोमवार को 19,379 से बढ़कर 23,235 हो गई। सकारात्मकता दर 18.64 प्रतिशत थी।

नितिन गडकरी कोरोना वायरस से संक्रमित

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और घर पर पृथक-वास में हैं। गडकरी ने मंगलवार रात ट्वीट किया, ‘‘मैं आज कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया हूं और मुझ में संक्रमण के मामूली लक्षण हैं। सभी आवश्यक नियमों का पालन करते हुए, मैंने स्वयं को पृथक कर लिया है और मैं घर पर ही पृथक-वास में हूं। मैं मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से स्वयं को पृथक करने और जांच कराने का अनुरोध करता हूं।’’

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाअमरिंदर सिंहकोरोना वायरसओमीक्रोन (B.1.1.529)पंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां