लाइव न्यूज़ :

बनारस से 100 साल पहले चुराई गई थी देवी अन्नपूर्णा की मूर्ति, अब वापस करेगा कनाडा

By धीरज पाल | Updated: November 25, 2020 20:05 IST

मैकेंजी साल 1913 में भारत घूमने के लिए आया था। तब इसने वाराणसी में गंगा नदी के किनारे इस देवी अन्नपूर्णा की मूर्ति को उठा ले गया था।

Open in App
ठळक मुद्देये मूर्ति मैकेंजी आर्ट गैलरी में रेजिना विश्वविद्यालय के लाइब्रेरी का हिस्सा है। दिव्या मेहरा ने इस मूर्ति को एक प्रदर्शनीय के दौरान देखा था।

इतिहास गवाह है कि जब भारत से अंग्रेज जा रहे थे तो वो अपने साथ कई बेशकीमती कलाकृतियां भी ले गये। इनमें से कुछ कलाकृतियों को वापस किया जा चुका है और कुछ अभी भी बाकी है। इसी बीच कनाडा ने फैसला किया है कि वो भारत को उसकी एक मूर्ति को वापस करेगा। जो करीब 100 साल से अधिक समय पहले बनारस से चुराई गयी थी। ये अनोखी मूर्ति हिंदू देवी अन्नापूर्णा की है।  क्या है इस मूर्ति का इतिहास और अभी कनाडा क्यों वापस कर रहा है? इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे।

तो सबसे पहले आपको बता दें कि ये मूर्ति मैकेंजी आर्ट गैलरी में रेजिना विश्वविद्यालय के लाइब्रेरी का हिस्सा है। ये मूर्ति नोर्मान मैकेंजी ने 1936 को विश्वविद्यालय को दी थी। नोर्मान मैकेंजी एक आर्ट केलेक्टर और वकील था। कहा जाता है कि मैकेंजी साल 1913 में भारत घूमने के लिए आया था। तब इसने वाराणसी में गंगा नदी के किनारे इस देवी अन्नपूर्णा की मूर्ति को उठा ले गया था।

अब आपको बताते हैं कि इतने समय बाद कनाडा इस मूर्ति को क्यों वापस कर रहा है? तो इस मूर्ति की ओर ध्यान खींचने वाली कलाकार दिव्या मेहरा हैं। दरअसल, दिव्या मेहरा इस मूर्ति को एक प्रदर्शनीय के दौरान देखा था। तब उन्होंने पाया कि ये मूर्ति गलत तरीके ली गई है। एक बयान के मुताबिक 19 नवंबर को इस मूर्ति का डिजिटल तरीके से लौटाने का कार्यक्रम हुआ और अब उसे शीघ्र ही वापस भेजा जाएगा। विश्वविद्यालय के अंतरिम अध्यक्ष और कुलपति डॉ थॉमस चेज ने इस मूर्ति को आधिकारिक रूप से भारत भेजने के लिए कनाडा में भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया से डिजिटल तरीके से मुलाकात की।

दरअसल, कनाडा का एक विश्वविद्यालय ‘ऐतिहासिक गलतियों को सही करने’ और ‘उपनिवेशवाद की अप्रिय विरासत’ से उबरने की कोशिश कर रहा है। इसी के तहत अब कनाडा भारत कि ऐतिहासिक मूर्ति को वापस करेगा।

देवी अन्नपूर्णा कौन थीं

अन्नापूर्णा धार्मिक नगरी काशी की देवी मानी जाती हैं। ये माता पार्वती की स्वरूप भी मानीं जाती हैं। पौराणिक ग्रंथों में ऐसी मान्यता है कि सिद्ध धार्मिक नगरी काशी में अन्न की कमी के कारण बनी भयावह स्थिति से विचलित भगवान शिव ने अन्नपूर्णा देवी से भिक्षा ग्रहण कर वरदान प्राप्त किया था। इस पर भगवती अन्नपूर्णा ने उनकी शरण में आने वाले को कभी धन-धान्य से वंचित नहीं होने का आशीष दिया था।

विदेशों से अब तक आईं कई कृलाकृतियां

जाते-जाते आपको बता दें पहले भी कई देशों ने भारत को बेशकीमती कलाकृतियाँ वापस लौटाई हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका से चोल काल का नटराज मूर्ति,  यूके से टेराकोटा यक्षी की मूर्ति, अमेरिका से एक और चोल काल का नटराज वापस लाया गया | अमेरिका से बुद्ध की छवि, कृष्णजन्म की मूर्तिकला, लकुलिसा की दो पेंटिंग और छवि लाई गई थी। कुछ कलाकृतियां हॉलैंड ने भी वापस की है। 

टॅग्स :कनाडावाराणसीकला एवं संस्कृति
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भारतयूपी में चौबीस घंटे में हुई दो मर्डर, वाराणसी में छात्र और मथुरा में गौ रक्षक संत की हुई हत्या, योगी ने कहा- आरोपियों के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई

क्राइम अलर्टVIDEO: सीने और कनपटी से सटाकर 4 गोलियां दागी, वाराणसी कॉलेज में छात्र की हत्या का वीडियो, पिता ने अंतिम संस्कार से इनकार किया, आरोपियों का एनकाउंटर करो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?