लाइव न्यूज़ :

"कनाडा आतंकवादियों-चरमपंथियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बनता जा रहा है," तनाव के बीच भारत का बड़ा आरोप

By रुस्तम राणा | Updated: September 21, 2023 17:26 IST

अरिंदम बागची ने कहा कि ओटावा ने खालिस्तानी समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या और भारतीय एजेंटों के बीच संबंध के संबंध में कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो द्वारा लगाए गए आरोपों का कोई सबूत साझा नहीं किया है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत ने कहा, कनाडा ने पीएम जस्टिन ट्रूडो द्वारा लगाए गए आरोपों का कोई सबूत साझा नहीं कियाविदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने हाउस ऑफ कॉमन्स में ट्रूडो द्वारा किए गए दावों को सिरे से खारिज कर दियाउन्होंने कहा, कनाडा में आतंकियों और चरमपंथियों को सुरक्षित आश्रय प्रदान किया जा रहा है

नई दिल्ली: भारत और कनाडा के बीच बढ़ते तनाव के बीच, विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि नई दिल्ली ने ओटावा में खालिस्तानी आतंकवादियों की हत्या से संबंधित चल रहे घटनाक्रम पर चिंता जताई है और आरोपों को "राजनीति से प्रेरित" बताया है। 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि ओटावा ने खालिस्तानी समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या और भारतीय एजेंटों के बीच संबंध के संबंध में कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो द्वारा लगाए गए आरोपों का कोई सबूत साझा नहीं किया है। उन्होंने हाउस ऑफ कॉमन्स में ट्रूडो द्वारा किए गए दावों को सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि इससे दोनों देशों के संबंधों को नुकसान पहुंचा है।

बागची ने कहा, "कनाडा में आतंकियों और चरमपंथियों को सुरक्षित आश्रय प्रदान किया जा रहा है, हम चाहते हैं कि कनाडा सरकार ऐसा न करे और उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करे जिन पर आतंकवाद के आरोप हैं या उन्हें यहां भेजें... हमने पिछले कुछ वर्षों में 20-25 से अधिक लोगों के प्रत्यर्पण या कार्रवाई के लिए कनाडा सरकार से अनुरोध किया है। लेकिन किसी तरह की कोई मदद नहीं मिली।"

वहीं कनाडा के आरोपों पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, "हां ये आरोप कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने प्रधानमंत्री मोदी के सामने उठाए थे और प्रधानमंत्री मोदी ने इन्हें खारिज कर दिया था।" 

वहीं कनाडा के राजनयिकों को धमकियों की रिपोर्ट के सवाल पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, हम अपने दायित्वों को बहुत गंभीरता से लेते हैं। हम निश्चित रूप से भारत में विदेशी राजनयिकों को सभी तरह की सुरक्षा प्रदान करेंगे। हम कनाडा से भी उम्मीद करते हैं कि वे कनाडा में हमारे राजनयिकों के प्रति इसी तरह की संवेदनशीलता दिखाएंगे। 

वहीं कनाडा में रहने वाले भारतीय छात्रों के बारे में उन्होंने कहा, "हमने सावधानी बरतने के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। हमारा वाणिज्य दूतावास वहां काम कर रहा है। हमने कहा है कि अगर उन्हें कोई समस्या आती है, तो वे हमारे वाणिज्य दूतावास से संपर्क करें...हमारी वीजा पॉलिसी से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए क्योंकि वे भारत के नागरिक हैं।" 

टॅग्स :Arindam Bagchiजस्टिन ट्रूडोJustin TrudeauMinistry of External Affairs
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'पाकिस्तान की ओर से….अफगानिस्तान की संप्रभुता पर खुला हमला': काबुल हवाई हमलों पर भारत का कड़ा रुख

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

क्रिकेटAFG vs CAN: जादरान का बल्ला गरजा, अफगानिस्तान ने कनाडा को 82 रन से रौंदा...

क्रिकेटAFG vs CAN: ज़द्रान की बैटिंग और नबी की गेंदबाजी से जीती अफ़गानिस्तान ने कनाडा को 82 रन से हराया

क्रिकेटकौन हैं युवराज समरा, 65 गेंद, 110 रन, 11 चौके और 6 छक्के, 19 साल में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया