लाइव न्यूज़ :

यूक्रेन संकट: क्या हम पुतिन से युद्ध रोकने के लिए कह सकते हैं? सीजेआई ने आश्चर्य जताते हुए पूछा

By विशाल कुमार | Updated: March 3, 2022 12:49 IST

सीजेआई एनवी रमना ने कहा कि सोशल मीडिया पर मैंने कुछ वीडियो देखे जिसमें कहा जा रहा था कि सीजेआई क्या कर रहे हैं! क्या मैं रूस के राष्ट्रपति को युद्ध रोकने का निर्देश दे सकता हूं।

Open in App
ठळक मुद्देसीजेआई एनवी रमना यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को बचाने की याचिका पर सुनवाई कर रहे हैं।सीजेआई ने कहा कि मैंने कुछ वीडियो देखे जिसमें कहा जा रहा था कि सीजेआई क्या कर रहे हैं!उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ हमारी पूरी सहानुभूति है। भारत सरकार अपना काम कर रही है।

नई दिल्ली: रूसी हमले का सामना कर रहे यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को बचाने की याचिका पर सुनवाई कर रहे देश के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) एनवी रमना ने एक सोशल मीडिया पोस्ट का हवाला देते हुए आश्चर्य जताया कि क्या वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से युद्ध रोकने के लिए कह सकते हैं।

सीजेआई रमना ने कहा कि सोशल मीडिया पर मैंने कुछ वीडियो देखे जिसमें कहा जा रहा था कि सीजेआई क्या कर रहे हैं! क्या मैं रूस के राष्ट्रपति को युद्ध रोकने का निर्देश दे सकता हूं।

सीजेआई ने यूक्रेन की सीमाओं पर कथित तौर पर फंसे 200 से अधिक भारतीय छात्रों को बचाने की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ हमारी पूरी सहानुभूति है। भारत सरकार अपना काम कर रही है।

सुप्रीम कोर्ट ने बाद में अटॉर्नी जनरल से रोमानिया सीमा के पास यूक्रेन में फंसे भारतीय मेडिकल छात्रों को निकालने में मदद करने को कहा।

इससे पहले आज भारत ने रूस और यूक्रेन दोनों देशों के उस दावे को खारिज कर दिया जिसमें खारकीव में भारतीय छात्रों को बंधक बनाये जाने बात कही गई है। भारत ने कहा कि उसे किसी छात्र के बंधक बनाए जाने की स्थिति का सामना करने जैसी कोई रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन प्रशासन से आग्रह किया गया है कि खारकीव एवं आसपास के क्षेत्रों से छात्रों को बाहर निकालकर देश के पश्चिमी हिस्से में ले जाने के लिये विशेष ट्रेन की व्यवस्था करें।

वहीं, उल्लेखनीय है कि यूक्रेन में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए जारी अभियान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की और यूक्रेन से भारतीयों की सुरक्षित निकासी पर चर्चा की।

बीते मंगलवार को विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा था कि करीब 8000 भारतीय जिसमें मुख्य रूप से छात्र हैं, अभी भी यूक्रेन में फंसे है। हालांकि, उसके बाद भारत ने अपना प्रयास बढ़ाते हुए वायुसेना को तैनात कर दिया है।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादभारतसुप्रीम कोर्टCJIएन वेंकट रमण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील