लाइव न्यूज़ :

सालाना 6000 रुपये की राशि देने वाली योजना का लाभ दिल्ली के किसानों को नहीं मिल पा रहा है: सरकार

By भाषा | Updated: July 19, 2019 16:30 IST

कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला ने राज्यसभा में शुक्रवार को प्रश्नकाल में एक प्रश्न के पूरक जवाब में बताया कि किसानों को तीन समान किस्तों में सालाना 6000 रुपये की राशि देने वाली योजना का लाभ दिल्ली के किसानों को नहीं मिल पा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली सरकार को योजना के लाभार्थियों का ब्योरा केन्द्र सरकार के साथ साझा करना चाहिये।भाजपा के विजय गोयल ने दिल्ली के किसानों को पीएम किसान योजना का लाभ मिलने के बारे में पूछा था।

केन्द्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम किसान) का लाभ दिल्ली के किसानों को नहीं मिल पाने की सच्चाई को स्वीकार करते हुये इसके पीछे की वजह दिल्ली सरकार की ओर से संभावित लाभार्थी किसानों का ब्योरा नहीं मिल पाना बताया है।

कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला ने राज्यसभा में शुक्रवार को प्रश्नकाल में एक प्रश्न के पूरक जवाब में बताया कि किसानों को तीन समान किस्तों में सालाना 6000 रुपये की राशि देने वाली योजना का लाभ दिल्ली के किसानों को नहीं मिल पा रहा है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के किसानों को भी इस योजना का लाभ मिले, इसके लिये दिल्ली सरकार को योजना के लाभार्थियों का ब्योरा केन्द्र सरकार के साथ साझा करना चाहिये। भाजपा के विजय गोयल ने दिल्ली के किसानों को पीएम किसान योजना का लाभ मिलने के बारे में पूछा था।

रुपाला ने बताया कि दिल्ली के किसानों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है, क्योंकि राज्य सरकार ने संभावित लाभार्थियों के रूप में पंजीकृत किसानों का ब्योरा अभी तक मंत्रालय को नहीं भेजा है। उन्होंने बताया कि मंत्रालय को यह ब्योरा मिलते ही दिल्ली के किसानों को इस योजना में मिलने वाली राशि जारी कर दी जायेगी।

रुपाला ने कहा कि कृषि भूमि के मालिक किसानों का ब्योरा केन्द्र सरकार के साथ साझा करने में राज्य सरकारें बढ़ चढ़ कर रुचि ले रही हैं। लेकिन दिल्ली और पश्चिम बंगाल जैसे चुनिंदा राज्य ब्योरा नहीं दे रहे हैं। उन्होंने दोनों राज्य सरकारों से लाभार्थी किसानों का ब्योरा केन्द्र सरकार के साथ साझा करने का अनुरोध किया।

रुपाला ने बताया कि योजना में अधिकतम दो हेक्टेयर जमीन के मालिक किसानों को ही इस योजना में सम्मान राशि दी जाती है। सरकार ने अब उन 14.5 करोड़ किसानों को भी इसमें शामिल करने का फैसला किया है जो इस योजना में शामिल नहीं थे।

रुपाला ने भूमिहीन या किराये पर जमीन लेकर खेती कर रहे किसानों को भी इस योजना में शामिल करने से जुड़े पूरक प्रश्नों के जवाब में कहा कि फिलहाल ऐसे किसान इस योजना के पात्र लाभार्थी नहीं हैं।

टॅग्स :संसद बजट सत्रमोदी सरकारदिल्ली सरकारअरविन्द केजरीवालविजय गोयल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील