लाइव न्यूज़ :

नरेंद्र मोदी कैबिनेट ने भारत BMGF के बीच समझौता ज्ञापन को दी मंजूरी 

By भाषा | Updated: January 8, 2020 20:48 IST

BMGF का मकसद परिवार नियोजन के तौर तरीकों और गुणवत्‍ता वाले विकल्‍प बढ़ाना है जिसमें विशेष रूप से युवा महिलाओं तक ऐसे विकल्‍प उपलब्‍ध कराना शामिल है। इसके तहत टीबी सहित संक्रामक रोगों के मामलों में कमी लाना पर जोर दिया जायेगा। 

Open in App

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत तथा बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन (बीएमजीएफ) के बीच स्‍वास्‍थ्‍य क्षेत्र में सहयोग के बारे में समझौता ज्ञापन को बुधवार के पूर्व प्रभाव से मंजूरी दे दी। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में हुई केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, इस समझौता ज्ञापन पर बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन के न्‍यासी और सह अध्‍यक्ष बिल गेट्स की भारत यात्रा के दौरान नवंबर 2019 में हस्‍ताक्षर किए गए थे। 

इस समझौता ज्ञापन के तहत माताओं, नवजात शिशुओं तथा बच्‍चों की मृत्‍यु दर में कमी लाने और पोषण सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए टीकाकरण तथा गुणवत्‍ता युक्‍त प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं की सभी तक पहुंच को आसान और सुगम बनाने जैसी व्यवस्था करने की बात कही गई है। 

इसका मकसद परिवार नियोजन के तौर तरीकों और गुणवत्‍ता वाले विकल्‍प बढ़ाना है जिसमें विशेष रूप से युवा महिलाओं तक ऐसे विकल्‍प उपलब्‍ध कराना शामिल है। इसके तहत टीबी सहित संक्रामक रोगों के मामलों में कमी लाना पर जोर दिया जायेगा। 

इसका मकसद आबंटित बजट के इस्‍तेमाल के साथ स्‍वास्‍थ्‍य क्षेत्र में कार्यरत मानव संसाधन के कौशल और प्रबंधन, मजबूत आपूर्ति श्रृंखला और निगरानी तंत्र के माध्‍यम से स्‍वास्‍थ्‍य प्रणाली को सशक्‍त बनाना है। समझौता ज्ञापन की व्‍यवस्‍थाओं को लागू करने और सहयोग के क्षेत्रों का विस्‍तृत ब्‍यौरा तय करने के लिए एक कार्यक्रम क्रियान्‍वयन समिति का गठन किया जाएगा।

टॅग्स :मोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन