लाइव न्यूज़ :

CAA का समर्थन, राज्यसभा में नगालैंड के एकमात्र सांसद नगा पीपुल्स फ्रंट से निलंबित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 9, 2020 18:49 IST

कमेटी ने बैठक में अपनी सिफारिशें करते हुए उल्लेख किया कि केन्ये को भेजे गए कारण बताओ नोटिस पर आए जवाब से वह संतुष्ट नहीं हैं। नागरिकता (संशोधन) विधेयक का समर्थन करने के लिए उन्हें नोटिस दिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देसंसद के ऊपरी सदन में केन्ये का आचरण और कदम एनपीएफ के रुख को प्रदर्शित नहीं करता है। इसमें कहा गया, ‘‘केन्ये ने जानबूझकर पार्टी अनुशासन को मानने से मना किया।

नागरिकता (संशोधन) कानून को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन के बीच नगालैंड की मुख्य विपक्षी पार्टी नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) ने अपने महासचिव और राज्य से इकलौते राज्यसभा सदस्य के जी केन्ये को संसद में कानून के समर्थन में वोटिंग के लिए अगले आदेश तक निलंबित कर दिया।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि एनपीएफ अध्यक्ष शुरहोजेली ने पार्टी के वरिष्ठ सदस्यों के साथ बैठक में विचार-विमर्श करने के बाद बुधवार को निलंबन आदेश जारी किया। पार्टी सदस्यों ने अनुशासनात्मक कमेटी को पार्टी के रूख से अलग जाने के लिए केन्ये के खिलाफ कार्रवाई करने की सिफारिश की थी।

कमेटी ने बैठक में अपनी सिफारिशें करते हुए उल्लेख किया कि केन्ये को भेजे गए कारण बताओ नोटिस पर आए जवाब से वह संतुष्ट नहीं हैं। नागरिकता (संशोधन) विधेयक का समर्थन करने के लिए उन्हें नोटिस दिया गया था।

विज्ञप्ति में कहा गया कि संसद के ऊपरी सदन में केन्ये का आचरण और कदम एनपीएफ के रुख को प्रदर्शित नहीं करता है। इसमें कहा गया, ‘‘केन्ये ने जानबूझकर पार्टी अनुशासन को मानने से मना किया। इसके लिए उन्हें अगले आदेश तक पार्टी की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से निलंबित किया जाता है।’’

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूनसंसदनागा पीपुल्स फ्रंटनागालैंड लोकसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए