लाइव न्यूज़ :

CAA Protest: नेता से लेकर अभिनेता तक, तमिलनाडु में 600 लोगों के खिलाफ FIR

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 21, 2019 12:39 IST

तमिलनाडु में सीएए के विरोध में आईआईटी-एम और लॉयोला कॉलेज जैसे बड़े संस्थानों के छात्र संगठनों ने भी प्रदर्शन शुरू किया, जोकि बाद में मद्रास विश्वविद्यालय तक फैल गया।  

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस सूत्रों ने 41 प्रदर्शनकारियों के नाम का खुलासा किया जिनमें ज्यादातर तमिल राष्ट्रवादी और मुस्लिम संगठनों के प्रमुख हैं।चेन्नई पुलिस ने कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं और उनके छात्र संघ के नेताओं के खिलाफ भी मामला दर्ज किया।

तमिलनाडु में संशोधित नागरिकता कानून (CAA) को लेकर किए गए प्रदर्शन के एक दिन बाद शुक्रवार (20 दिसंबर) को करीब 600 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने जिन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है उनमें अभिनेता से लेकर नेता और छात्र भी शामिल हैं। 

एचटी की खबर के मुताबिक, पुलिस ने मशहूर गायक टीएम कृष्णा, अभिनेता सिद्धार्थ और विदुथलाई चिरुथाइगल काची (वीसीके) अध्यक्ष और चिदंबरम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के सांसद थोल तिरुमालवन के खिलाफ भी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। 

तमिलनाडु में सीएए के विरोध में आईआईटी-एम और लॉयोला कॉलेज जैसे बड़े संस्थानों के छात्र संगठनों ने भी प्रदर्शन शुरू किया, जोकि बाद में मद्रास विश्वविद्यालय तक फैल गया।  

चेन्नई के वल्लुवर कोट्टम इलाके में भारी संख्या में प्रदर्शनकारी जमा हो गए थे। यह जगह चेन्नई में प्रदर्शनों के लिए मशहूर है। 

अनुमति न होने के बावजूद भी प्रदर्शन करने पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस गैरकानूनी तरीक से जमा होने को लेकर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। 

पुलिस सूत्रों ने 41 प्रदर्शनकारियों के नाम का खुलासा किया जिनमें ज्यादातर तमिल राष्ट्रवादी और मुस्लिम संगठनों के प्रमुख हैं।

चेन्नई पुलिस ने कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं और उनके छात्र संघ के नेताओं के खिलाफ भी मामला दर्ज किया। कांग्रेस प्रवक्ता अमेरिकाई नारायणन का नाम भी एफआईआर में शामिल किया गया है।

टीएम कृष्णा ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा था कि भारत सरकार धर्म के आधार पर देश को बांटने की कोशिश कर रही है। जिन नेताओं के खिलाफ प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं, उन्होंने भी सीएए और एनआरसी को लेकर भाषण दिए थे।

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)मोदी सरकारचेन्नई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील