लाइव न्यूज़ :

CAA समर्थनः सोशल मीडिया पर भाजपा ने अभियान चलाया, पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने किया ट्वीट

By भाषा | Updated: December 31, 2019 20:30 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कानून के समर्थन में अभियान का प्रसार करने के लिए सोमवार को आध्यात्मिक गुरु सदगुरु जग्गी वासुदेव का एक वीडियो पोस्ट किया।

Open in App
ठळक मुद्देमोदी ने ट्वीट किया, ‘‘सीएए से जुड़े पहलुओं की स्पष्ट व्याख्या तथा और भी चीजें सदगुरु से सुनिए।उन्होंने ऐतिहासिक संदर्भ का हवाला दिया है और हमारी भाईचारे की संस्कृति का बेहतरीन तथा शानदार तरीके से उल्लेख किया है।

संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के पक्ष में व्यापक समर्थन जुटाने के मकसद से भाजपा नेताओं ने सोशल मीडिया पर इस कानून के समर्थन में अभियान चलाया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कानून के समर्थन में अभियान का प्रसार करने के लिए सोमवार को आध्यात्मिक गुरु सदगुरु जग्गी वासुदेव का एक वीडियो पोस्ट किया। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘सीएए से जुड़े पहलुओं की स्पष्ट व्याख्या तथा और भी चीजें सदगुरु से सुनिए। उन्होंने ऐतिहासिक संदर्भ का हवाला दिया है और हमारी भाईचारे की संस्कृति का बेहतरीन तथा शानदार तरीके से उल्लेख किया है। इसके साथ ही उन्होंने निहित स्वार्थ वाले कुछ समूहों की गलत सूचनाओं को बेनकाब किया है।’’

प्रधानमंत्री की निजी वेबसाइट के ट्विटर हैंडल पर भी एक संदेश पोस्ट किया गया है जिसमें कहा गया है कि सीएए उत्पीड़न का शिकार हुए शरणार्थियों को नागरिकता देने के लिए है और इसमें किसी की नागरिकता लेने की बात नहीं की गई है। यह संदेश ‘इंडिया सपोर्ट्स सीएए’ नामक हैशटैग से पोस्ट किया गया है।

जग्गी वासुदेव का वीडियो शेयर करते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा, ‘‘सीएए पर फैलाए जा रहे झूठ, अफवाहों और आधे सच को न मानें। मैं सभी से, विशेषकर युवाओं से अपील करता हूं कि सीएए पर सदगुरु जी का यह तर्कपूर्ण और उसके ऐतिहासिक संदर्भ को बताता वीडियो जरूर देखें और जानें कि हमें सीएए की आवश्यकता क्यों है।’’

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सदगुरू के उस कथन का हवाला दिया कि किसी ने अल्पसंख्यकों को भी यह संदेश पहुंचा दिया है कि उनकी नागरिकता पर खतरा है, जबकि यह बात पूरी तरह झूठ है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट किया, ‘‘तथ्यों का प्रसार करिए, झूठ का नहीं। पिछले छह वर्षों में 2830 पाकिस्तानी, 912 अफगान और 172 बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय नागरिकता दी गई। इनमें से कई उन देशों के बहुसंख्यक समुदाय से हैं।’’

जावड़ेकर ने कई ट्वीट कर सीएए के विभिन्न पहलुओं का उल्लेख किया और प्रधानमंत्री के उस कथन को उद्धृत किया कि इसका किसी भी भारतीय नागरिक पर विपरीत असर नहीं होगा। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, ‘‘सीएए से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर आध्यात्मिक गुरु सदगुरु जी ने स्पष्ट व्याख्या की है। सीएए पर स्वार्थ निहित तत्वों द्वारा फैलाई जा रही भ्रामक बातों को तथ्य एवं तर्कों के साथ उजागर करता हुआ उनका यह संदेश अवश्य सुनें एवं साझा करें।’’ भाजपा नेता जय पांडा ने कहा कि इस कानून का किसी भारतीय नागरिक पर विपरीत असर नहीं होगा। 

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूनभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)दिल्लीमोदी सरकारनरेंद्र मोदीप्रकाश जावड़ेकरअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?