लाइव न्यूज़ :

मेरठ हिंसा: यूपी पुलिस ने जारी किया वीडियो, CAA विरोध-प्रदर्शन के दौरान गोली चलाते दिखे प्रदर्शनकारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 26, 2019 10:33 IST

उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया था, यूपी के 21 जिलों में भड़की हिंसा में 288 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले एक सप्ताह में झड़पों के दौरान राज्य भर में 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि मेरठ में सबसे ज्यादा छह मौतें हुईं।पिछले सप्ताह मेंगलुरू पुलिस ने प्रदर्शनकारियों का एक वीडियो जारी किया था जिसमें सुरक्षाकर्मियों पर पथराव करते और सीसीटीवी को नष्ट करते हुए लोग दिख रहे थे।

उत्तर प्रदेश पुलिस ने मेरठ में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा का एक वीडियो जारी किया है जिसमें प्रदर्शनकारियों द्वारा पुलिस पर हमला किया जा रहा है। पिछले शुक्रवार को मेरठ में विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा जारी किए गए फ़ोटो और वीडियो में दो लोग गोलीबारी करते दिखाई दे रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में झड़पों के दौरान राज्य भर में 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि मेरठ में सबसे ज्यादा छह मौतें हुईं।

हिन्दुस्तान टाइम्स में छपी रिपोर्ट के अनुसार,एक वीडियो में, नीली जैकेट में एक नकाबपोश एक बंदूक के साथ घूमता हुआ दिखाई दे रहा है। हिंसा में मारे गए लोगों में से कई के शरीर में बंदूक की गोली के घाव हैं, लेकिन पुलिस ने कहा कि उन्होंने प्लास्टिक की गोलियों और रबर की गोलियों के अलावा और कुछ इस्तेमाल नहीं किया है। सिर्फ बिजनौर में एक व्यक्ति के मौत के सिलसिले में यूपी पुलिस ने स्वीकार किया है कि फायरिंग में पुलिस की गोली से एक मौत हुई थी। 

यूपी पुलिस ने लगातार दावा किया है कि नागरिकता कानून का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने हिंसा की है। अपने दावे की पुष्टि के लिए यूपी पुलिस द्वारा वीडियो जारी किया गया है।

उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया था, "यूपी के 21 जिलों में भड़की हिंसा में 288 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस ने प्रतिबंधित क्षेत्रों से 500 कारतूस बरामद किए थे, जहां हिंसा भड़की थी।" पीएम मोदी ने बुधवार को लखनऊ में एक कार्यक्रम में कहा, "जिन लोगों ने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया और यूपी में विरोध के नाम पर हिंसा में शामिल थे, उन्हें आत्मसमर्पण करना चाहिए।"

पिछले सप्ताह मेंगलुरू पुलिस ने प्रदर्शनकारियों का एक वीडियो जारी किया था जिसमें सुरक्षाकर्मियों पर पथराव करते और सीसीटीवी को नष्ट करते हुए लोग दिख रहे थे। पुलिस ने यह वीडियो तब जारी किया था जब कर्नाटक में विपक्षी दल कांग्रेस और जेडीएस ने दावा किया था पुलिस की गोलीबारी में दो निर्दोष लोगों की मौत हो गई थी।

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूनकैब प्रोटेस्टमेरठउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी