लाइव न्यूज़ :

अमित शाह से मिलने जाएंगी शाहीन बाग की प्रदर्शनकारी महिलाएं, आज दोपहर 2 बजे आधिकारिक आवास पर रखेंगी अपनी बात

By स्वाति सिंह | Updated: February 16, 2020 08:11 IST

गृह मंत्री अमित शाह ने एक कार्यक्र म में कहा था कि अगले तीन दिन में सीएए को लेकर कोई भी उनसे आकर मुलाकात कर सकता है। उन्होंने कहा था कि जिस किसी को भी सीएए को लेकर आपत्ति है, वह उनसे बात करने के लिए तैयार हैं

Open in App
ठळक मुद्देशाहीन बाग में प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात का फैसला किया हैवे रविवार को दोपहर 2 बजे गृह मंत्री के आधिकारिक आवास पर मुलाकात करने के लिए जाएंगी।

संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ शाहीन बाग में प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर उनके सामने अपनी बात रखने का फैसला किया है। वे रविवार को दोपहर 2 बजे गृह मंत्री के आधिकारिक आवास पर मुलाकात करने के लिए जाएंगी। प्रदर्शनकारी महिलाओं की प्राथमिक मांग सीएए को वापस लेना बताया जा रहा है। 

हालांकि, गृह मंत्री कार्यालय के सूत्रों का कहना है कि उन्हें ऐसी किसी मुलाकात के लिए प्रदर्शनकारियों की तरफ से अब तक कोई अर्जी नहीं मिली है। शाहीन बाग में दिसंबर से ही धरने पर बैठी महिलाएं सीएए के साथ एनआरसी और एनपीआर का भी विरोध कर रही हैं। इस प्रदर्शन को 60 दिन से भी ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है। 

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा, ''हमारे बुलाने से गृह मंत्री और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाहीन बाग नहीं आए। सरकार से हमें मिलने के लिए 3 दिन का वक्त दिया गया है। प्रदर्शनकारी महिलाएं रविवार को शाह से मिलने जरूर जाएंगी।'' 

गौरतलब है कि गृह मंत्री अमित शाह ने एक कार्यक्र म में कहा था कि अगले तीन दिन में सीएए को लेकर कोई भी उनसे आकर मुलाकात कर सकता है। उन्होंने कहा था कि जिस किसी को भी सीएए को लेकर आपत्ति है, वह उनसे बात करने के लिए तैयार हैं।

टॅग्स :अमित शाहशाहीन बाग़ प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानूनकैब प्रोटेस्टभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारतLok Sabha Poll 2029: विधानसभाओं में जीत से लोकसभा की पृष्ठभूमि बना रही भाजपा! 

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी