लाइव न्यूज़ :

CAA का विरोध: योगी ने विपक्ष पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- पाकिस्तान की भाषा बोलकर हिंसा फैला रहा है विपक्ष

By भाषा | Updated: December 18, 2019 23:07 IST

योगी ने विधानसभा में अपने वक्तव्य में कहा "तमाम विपक्षी नेताओं ने संशोधित नागरिकता कानून को लेकर देश के अंदर हिंसा फैलाने की शरारत करने का प्रयास किया है।"

Open in App

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को विपक्ष पर संशोधित नागरिकता कानून को लेकर पाकिस्तान की भाषा बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि इसे कतई स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए।

योगी ने विधानसभा में अपने वक्तव्य में कहा "तमाम विपक्षी नेताओं ने संशोधित नागरिकता कानून को लेकर देश के अंदर हिंसा फैलाने की शरारत करने का प्रयास किया है। जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में एक राजनीतिक दल के नेता और विधायक का नाम सामने आ रहा है। यह बड़ी शर्मनाक स्थिति है।"

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा ‘‘बाहर सड़क पर आप लोगों को आगजनी और तोड़फोड़ करने के लिए उकसाएंगे। जगह-जगह जाकर पाकिस्तान की भाषा बोलने का कार्य करेंगे और संशोधित नागरिकता कानून के आधार पर देश के वातावरण को खराब करने का प्रयास करेंगे। यह कतई स्वीकार नहीं होना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लोकतंत्र की आड़ में कुछ लोग हिंसा को बढ़ावा देंगे और फिर काली पट्टी बांधकर सदन की मर्यादा को तार-तार करें, यह अस्वीकार होना चाहिए। यह सदन किसी पार्टी का नहीं है।

उत्तर प्रदेश की 23 करोड़ जनता का प्रतिनिधित्व करने वाला सदन है। सदन में लोग काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करें, यह सदन की अवमानना के दायरे में आना चाहिए।’’

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूनयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए