लाइव न्यूज़ :

CAA Protest: महिलाओं, ट्रांसजेंडर, क्विर समुदाय ने जुलूस निकाला, ‘हल्ला बोल’ और ‘आजादी’ के नारे लगाए

By भाषा | Updated: January 3, 2020 18:51 IST

कानून के खिलाफ अपना असंतोष जाहिर करते हुए उन्होंने ‘हल्ला बोल’ और ‘आजादी’ के नारे लगाए। गोद में अपने बच्चों को लिए हुए माताओं ने भी जुलूस में हिस्सा लिया। सावित्रीबाई फुले की जयंती पर 45 नागरिक संस्थाओं ने इस जुलूस का आयोजन किया।

Open in App
ठळक मुद्देबेटी इफरत के साथ पहुंचीं उत्तरा ने कहा कि सरकार के ‘‘विभाजनकारी एजेंडे’’ के खिलाफ आवाजें उठ रही हैं।हमलोग यहां अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं।

महिलाओं, क्विर एवं ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों ने संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में शुक्रवार को मंडी हाउस से जंतर-मंतर तक जुलूस निकाला।

कानून के खिलाफ अपना असंतोष जाहिर करते हुए उन्होंने ‘हल्ला बोल’ और ‘आजादी’ के नारे लगाए। गोद में अपने बच्चों को लिए हुए माताओं ने भी जुलूस में हिस्सा लिया। सावित्रीबाई फुले की जयंती पर 45 नागरिक संस्थाओं ने इस जुलूस का आयोजन किया।

प्रदर्शन में अपनी चार साल की बेटी इफरत के साथ पहुंचीं उत्तरा ने कहा कि सरकार के ‘‘विभाजनकारी एजेंडे’’ के खिलाफ आवाजें उठ रही हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपनी बेटी को भी साथ लाई हूं ताकि वह जाने कि हमलोग किसलिए प्रदर्शन कर रहे हैं। हमलोग यहां अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं।’’

उत्तरा शुक्रवार को दिल्ली में सड़कों पर उतरे 600 से अधिक लोगों में शामिल थीं। अपनी मां अशोक कुमारी के साथ आए आठ साल के नन्हे आयरिश ने कहा, ‘‘मैं यहां नारे लगाने के लिए आया हूं।’’ कुमारी ने कहा कि उसने समाचार चैनलों पर सारे कार्यक्रम देखे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘वह जानने को उत्सुक था कि क्या हो रहा है। मैं यहां उसे प्रदर्शन के लिए लाई हूं ताकि वह जाने कि इसमें ट्रांसजेंडर और क्विर समुदाय के लोग भी हैं और उन्हें सम्मान देना कितना जरूरी है। मैं चाहती हूं कि वह लैंगिक समानता के बारे में जाने।’’

मालवीय नगर से आईं पेशे से मजदूर शांति देवी ने कहा, ‘‘ऐसे कानून लाने के बजाय सरकार को गरीबी जैसे मुद्दों से निपटने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हम जैसे लोगों को ठीक से खाना मिले।’’ जुलूस जंतर मंतर तक निकाला गया था। 

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानूनमोदी सरकारदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारत अधिक खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना