लाइव न्यूज़ :

CAA Protest: डीजीपी ने कहा- यूपी में 24 घंटे में 6 प्रदर्शनकारियों की मौत, 50 से अधिक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल

By स्वाति सिंह | Updated: December 20, 2019 20:37 IST

जुमे की नमाज के बाद उत्तर प्रदेश के कई जिलों में जमकर बवाल हुआ। इस दौरान बिजनौर में गोली लगने से 2 युवक की मौत हो गई है, जबकि 8 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में भड़की हिंसा में छह प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई।बिजनौर में गोली लगने से 2 युवक की मौत हो गई है

संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को जारी प्रदर्शनों के दौरान छह लोगों के मारे जाने की खबर है। प्रदेश पुलिस प्रमुख ने 6 लोगों के मरने की पुष्टि की है।

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओ पी सिंह ने बताया कि प्रदेश के बिजनौर में दो लोग मारे गए हैं जबकि मेरठ, फिरोजाबाद और संभल में एक एक व्यक्ति की मौत हुई है। लेकिन अधिकारियों ने कानपुर में भी एक व्यक्ति के मारे जाने की भी सूचना दी है।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इन लोगों की मौत के कारण का पता चल पाएगा। अधिकारियों ने बताया कि राज्यव्यापी प्रदर्शन के दौरान विभिन्न स्थानों पर पुलिस पर गोलीबारी किये जाने की खबरें थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने रबर बुलेट एवं आंसू गैस के गोले छोड़े। सिंह ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान 50 से अधिक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 

संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के विरोध में प्रदर्शनों ने भयावह रूप ले लिया है। शुक्रवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर पूरे उत्तर प्रदेश में भड़की हिंसा में छह प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई। इस बात की जानकारी राज्य पुलिस ने दी है।

जुमे की नमाज के बाद उत्तर प्रदेश के कई जिलों में जमकर बवाल हुआ। इस दौरान बिजनौर में गोली लगने से 2 युवक की मौत हो गई है, जबकि 8 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बिजनौर में दो प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई, जबकि संभल, फिरोजाबाद, मेरठ और कानपुर में एक-एक की मौत हो गई।

पुलिस की सक्रियता के बावजूद बिजनौर के साथ ही फिरोजाबाद, गोरखपुर, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बहराइच, मुजफ्फरनगर, कानपुर, उन्नाव, भदोही में भीड़ ने उग्र विरोध प्रदर्शन किया। कानपुर में उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव किया। पुलिस ने भीड़ पर काबू पाने के लिए लाठी चार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। 

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानूनउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो