लाइव न्यूज़ :

CAA Protest: विजयवर्गीय बोले, विपक्ष देश के अंदर एक नया पाकिस्तान बनाने की साजिश रच रहा है

By भाषा | Updated: December 22, 2019 18:25 IST

सीएए के समर्थन में यहां भाजपा के आयोजित "आभार सम्मेलन" में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, "विपक्ष हमारे देश के अंदर एक नया पाकिस्तान बनाने की साजिश रच रहा है। इस साजिश को नाकाम करने के लिये पूरे देश को कमर कसनी होगी।"

Open in App
ठळक मुद्देअभी देश के केवल 10 से 20 प्रतिशत लोग सीएए का विरोध कर रहे हैं।पश्चिमी बंगाल में 8,000 ऐसे गांव हैं जहां एक भी हिंदू नहीं है।

संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर विपक्षी दलों के पुरजोर विरोध पर पलटवार करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने रविवार को आरोप लगाया कि विपक्ष द्वारा देश में "नया पाकिस्तान" बनाने की साजिश रची जा रही है।

सीएए के समर्थन में यहां भाजपा के आयोजित "आभार सम्मेलन" में विजयवर्गीय ने कहा, "विपक्ष हमारे देश के अंदर एक नया पाकिस्तान बनाने की साजिश रच रहा है। इस साजिश को नाकाम करने के लिये पूरे देश को कमर कसनी होगी।"

उन्होंने भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे. पी. नड्डा की मौजूदगी में कहा, "हमारे मुस्लिम भाइयों को भ्रमित करने के लिये विपक्षी दल कह रहे हैं कि (सीएए से) उनकी भी नागरिकता समाप्त हो जायेगी। हम सच भी इतने आत्मविश्वास से नहीं बोल पा रहे हैं, जितने आत्मविश्वास से हमारे विरोधी लोग जनता के बीच झूठ परोस रहे हैं।"

विजयवर्गीय ने सीएए के लिये नरेंद्र मोदी सरकार का आभार जताते हुए कहा, "आप मुझे सीएए में लिखा केवल एक ऐसा शब्द बता दीजिये जो इस कानून के अंतर्गत भारत के किसी भी वैध नागरिक को कोई क्षति पहुंचाता हो या उसकी नागरिकता पर कोई खतरा पैदा करता हो।"

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, "अभी देश के केवल 10 से 20 प्रतिशत लोग सीएए का विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस के नेताओं को इस बारे में विचार कर लेना चाहिये कि जिस दिन बाकी 80 प्रतिशत लोगों ने तय कर लिया कि यह कानून सही है और वे इसके समर्थन में सड़कों पर उतरेंगे, तब कांग्रेस नेताओं का क्या अंजाम होगा?"

विजयवर्गीय, भाजपा संगठन में पश्चिम बंगाल के प्रभारी महासचिव हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत कई विपक्षी नेता सीएए के विरोध की आड़ में अराजकता फैला रहे हैं। भाजपा महासचिव ने दावा किया, "पश्चिमी बंगाल में 8,000 ऐसे गांव हैं जहां एक भी हिंदू नहीं है। अगर आप वहां चले जायें, तो आपको लगेगा कि यह जगह पाकिस्तान ही है।" 

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानूनमोदी सरकारममता बनर्जीपाकिस्तानपश्चिम बंगालकैलाश विजयवर्गीयमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब