लाइव न्यूज़ :

CAA Protest: येदियुरप्पा ने कहा- मंगलुरु हिंसा में दो मरे, पहले दी परिजनों को 10-10 लाख मुआवजा, अब कहा जांच के बाद देंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 25, 2019 18:41 IST

मुख्यमंत्री ने कहा,‘‘अब यह स्पष्ट है कि यह (मंगलुरु दंगा) षड़यंत्र था। लोगों ने पुलिस थाने के शस्त्रागार में घुसने की कोशिश की। हम किसी को नहीं बख्शेंगे।’’ उन्होंने निराधार आरोप लगाने के लिये विपक्ष की आलोचना करते हुए कहा कि जब दिमाग नहीं काम करता है तब विपक्षी सदस्य इसी प्रकार की बात करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री ने कहा,‘‘पहले सरकार ने अनुग्रह राशि देने का निर्णय लिया था लेकिन अब हमने इसे वापस ले लिया है।’’केरल से मंगलवार रात को लौटे और उन्होंने रात से ले कर सुबह तक अधिकारियों के साथ कई बैठके कीं।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने बुधवार को कहा कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी में मारे गए दो लोगों के परिजन को 10-10 लाख रुपए अनुग्रह राशि देने की राज्य सरकार की घोषणा वापस ली जाती है।

मुख्यमंत्री ने दक्षिण कन्नड़ जिले में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा,‘‘पुलिस गोलीबारी में मारे गए लोगों के परिजन को अनुग्रह राशि देने के बारे में अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है क्योंकि अपराधियों को अनुग्रह राशि देना अपने आप में अक्षम्य अपराध है।’’

उन्होंने कहा,‘‘पहले सरकार ने अनुग्रह राशि देने का निर्णय लिया था लेकिन अब हमने इसे वापस ले लिया है।’’ मुख्यमंत्री केरल से मंगलवार रात को लौटे और उन्होंने रात से ले कर सुबह तक अधिकारियों के साथ कई बैठके कीं। उन्होंने कहा कि उन्होंने पुलिस को 19 दिसंबर को दंगा करने वालों की पहचान करने और उनके खिलाफ मामला दर्ज करने और कड़ी कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा,‘‘अब यह स्पष्ट है कि यह (मंगलुरु दंगा) षड़यंत्र था। लोगों ने पुलिस थाने के शस्त्रागार में घुसने की कोशिश की। हम किसी को नहीं बख्शेंगे।’’ उन्होंने निराधार आरोप लगाने के लिये विपक्ष की आलोचना करते हुए कहा कि जब दिमाग नहीं काम करता है तब विपक्षी सदस्य इसी प्रकार की बात करते हैं।

यह पूछे जाने पर कि विपक्ष मुख्यमंत्री और गृह मंत्री बसवराज बोम्मई पर पुलिस गोलीबारी का आरोप मढ़ रहा है इस पर उन्होंने कहा कि बात के स्पष्ट साक्ष्य है कि आगजनी और लूट में उनका (दंगाइयों) हाथ है।

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टकर्नाटकबीएस येदियुरप्पामोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए