बीजेपी विधायक ने सोनिया, प्रियंका और राहुल गांधी को बताया देश का दुश्मन, कहा- CAA का विरोध करने वाले जाएं पाकिस्तान

By रामदीप मिश्रा | Published: December 31, 2019 03:46 PM2019-12-31T15:46:05+5:302019-12-31T15:46:05+5:30

वसुंधरा राजे ने कहा कि कांग्रेस वोटबैंक की राजनीति के चक्कर में लोगों में भ्रम फैला रही है। CAA का विरोध करके कांग्रेस ने एक बार पुनः सिद्ध कर दिया है कि उनका गांधी जी के वचन, भावना और दर्शन से कोई संबंध नहीं है।

CAA protest: Sonia, Priyanka, Rahul Gandhi are enemies of the country says BJP MLA Madan Dilawar | बीजेपी विधायक ने सोनिया, प्रियंका और राहुल गांधी को बताया देश का दुश्मन, कहा- CAA का विरोध करने वाले जाएं पाकिस्तान

Photo ANI

Highlightsनागरिकता संशोधन अधिनियम का विरोध पूरे देश में किया जा रहा है। राजस्थान के भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक का विवाद खड़ा कर देने वाला बयान सामने आया है।उन्होंने सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को देश का दुश्मन करार दिया है।

नागरिकता संशोधन अधिनियम का विरोध पूरे देश में किया जा रहा है। इस बीच राजस्थान के भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक का विवाद खड़ा कर देने वाला बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को देश का दुश्मन करार दिया है। दरअसल, कांग्रेस इस कानून का लगातार विरोध कर रही है। 

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, 'बीजेपी विधायक मदन दिलावर ने कहा, 'जो लोग देश को जला रहे हैं और नागरिकता संशोधन अधिनियम के तहत पुलिस को मार रहे हैं और जो लोग इसका समर्थन कर रहे हैं, वे देश के दुश्मन हैं, चाहे वह सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी या फिर राहुल गांधी ही क्यों न हों।' मदन दिलावर ने यह टिप्पणी बीते दिन सोमवार (30 दिसंबर) को की। 

उन्होंने आगे कहा, 'उन्हें इस देश में रहने का अधिकार नहीं है। अगर वे पाकिस्तान से प्यार करते हैं तो उन्हें वहां जाना चाहिए, अगर उन्हें बांग्लादेश से प्यार है तो उन्हें वहां जाना चाहिए और अगर दोनों देश उन्हें नहीं चाहते हैं, तो वे हिंद महासागर में डूब सकते हैं।' 


इधर, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री व बीजेपी की कद्दावर नेता वसुंधरा राजे ने कांग्रेस पर ट्वीट कर हमला बोला। उन्होंने कहा, 'पड़ोसी देशों के अल्पसंख्यक जिन्हें धर्म के आधार पर कई तरह की प्रताड़नाओं का सामना करना पड़ता है, उन्हें भारत की नागरिकता देकर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना गलत कैसे हो सकता है? देशवासियों को विपक्ष के बहकावे में आकर माहौल नहीं बिगाड़ना चाहिए।' 

उन्होंने कहा, 'कांग्रेस वोटबैंक की राजनीति के चक्कर में लोगों में भ्रम फैला रही है। इस कानून का विरोध करके कांग्रेस ने एक बार पुनः सिद्ध कर दिया है कि उनका गांधी जी के वचन, भावना और दर्शन से कोई संबंध नहीं है।'

Web Title: CAA protest: Sonia, Priyanka, Rahul Gandhi are enemies of the country says BJP MLA Madan Dilawar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे