लाइव न्यूज़ :

CAA Protest:शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों से पुलिस ने की बातचीत, कहा- सड़कों को बिना रोके करें अपना प्रदर्शन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 18, 2020 18:36 IST

शाहीन बाग में जारी विरोध प्रदर्शन पर दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस से इस मामले को  देखने लिए कहा था।

Open in App
ठळक मुद्दे दिल्ली के कालिंदी कुंज सड़क को प्रदर्शनकारियों ने बंद कर दिया हैकार्ट ने हाल ही पुलिस को आदेश दिया था कि  बस से स्कूल जाने वाले छात्रों की स्थिति के सारे में विचार करें। जिनकी बोर्ड की परीक्षाएं आ रही है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग में कई दिनों से नागरिकता संशोधन कानून (सीएए), राष्ट्रीय रजिस्टर नागरिक( एनआरसी) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इसे लेकर दिल्ली के दक्षिण-पूर्व इलाके के उपायुक्त (डीसीपी) ने प्रदर्शनकारियों को समझाया है कि सड़कों को बिना जाम करें अपना विरोध प्रदर्शन करें।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, डीसीपी चिन्मय बिस्वाल ने कहा, 'हम लगातार प्रदर्शनकारियों से  बातचीत कर रहे  हैं। हम कोशिश कर रहे कि प्रदर्शन सकड़ों को बिना रोके किया जाए। बड़ी सड़कों पर प्रदर्शन करने से लोगों की रोज की गतिविधियों में बाधा पहुंचती है।'

शाहीन बाग में जारी विरोध प्रदर्शन पर दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस से इस मामले को  देखने लिए कहा था। दिल्ली के कालिंदी कुंज सड़क को प्रदर्शनकारियों ने बंद कर दिया है, जिसके बाद डीसीपी में प्रदर्शनकारियों से बातचीत की।

उन्होंने स्थानीय लोगों से हाईकोर्ट के आदेश मानने के लिए अनुरोध किया,  'हमारी प्राथमिकता कानून एवं व्यवस्था को बनाए रखने की है। लेकिन इस प्रदर्शन में हर व्यक्ति एक सामान्य नागरिक है इसलिए हम कठोर कार्रवाई करना नहीं चाहते हैं।'

कार्ट ने हाल ही पुलिस को आदेश दिया था कि  बस से स्कूल जाने वाले छात्रों की स्थिति के सारे में विचार करें। जिनकी बोर्ड की परीक्षाएं आ रही है।

शाहीन बाग कलोनी के एसोसिएशन ने कोर्ट में दावा किया कि ऐसे बहुत से छात्र हैं  जिन्हें बोर्ड की परीक्षा के समय परेशानियों का सामना कर  पड़ रहा हैं। नागरिकता कानून के विरोध प्रदर्शन के चलते, शाहीन बाग इलाका 15 दिसंबर 2019 से बंद है। भारत के कई हिस्सों में सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहा है।

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूनकैब प्रोटेस्टएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)दिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील