लाइव न्यूज़ :

CAA Protest: दिल्ली की जामा मस्जिद में नमाज के बाद शांतिपूर्ण प्रदर्शन, भीम आर्मी के चंद्रशेखर आजाद हिरासत में, तीन मेट्रो स्टेशन बंद

By आदित्य द्विवेदी | Updated: December 20, 2019 15:09 IST

हाथों में तिरंगा और बैनर पकड़े प्रदर्शनकारियों ने संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ नारेबाजी की। बैनरों पर ‘संविधान बचाओ’ जैसे नारे लिखे थे।

Open in App
ठळक मुद्देप्रदर्शन में शामिल कुछ लोगों के हाथों में भीमराव आंबेडकर, कांशीराम और भगत सिंह की तस्वीरें भी थीं।संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ राजधानी दिल्ली में समाज के सभी तबके के लोग बड़ी संख्या में प्रदर्शन कर रहे हैं। 

भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को शुक्रवार को जामा मस्जिद से जंतर मंतर तक मार्च निकालने के दौरान दरियागंज के निकट हिरासत में ले लिया गया। भीम आर्मी ने दावा किया कि पुलिस ने आजाद को जामा मस्जिद में हिरासत में लेने की कोशिश की लेकिन वह बचकर निकल गए। हालांकि बाद में उन्हें दरियागंज के निकट हिरासत में ले लिया गया। पुलिस द्वारा मार्च की अनुमति नहीं दिए जाने के बाद भी भीम आर्मी के नेतृत्व में जामा मस्जिद से बड़ी संख्या में लोगों ने मार्च किया। इससे एक दिन पहले भी राष्ट्रीय राजधानी में छात्रों, सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित हजारों लोगों ने निषेधाज्ञा के बाद भी प्रदर्शन किया था।

जामा मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद लोगों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान हिंदू-मुस्लिम भाई-भाई के नारे भी लगाए गए। प्रदर्शनकारियों के हाथ में एनआरसी और सीएबी के विरोध में तख्तियां भी दिखाई दी। पुलिस शांतिपूर्ण प्रदर्शन में सहयोग कर रही है। अभी तक किसी प्रकार की हिंसा या उपद्रव की कोई खबर नहीं आ रही है।

 

हाथों में तिरंगा और बैनर पकड़े प्रदर्शनकारियों ने संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ नारेबाजी की। बैनरों पर ‘संविधान बचाओ’ जैसे नारे लिखे थे। लोग जामा मस्जिद के गेट नंबर एक पर जमा हुए और ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे लगाए तथा ‘सारे जहां से अच्छा’ गीत गाया। इन लोगों पर ड्रोन विमानों से नजर रखी गई। प्रदर्शन में शामिल कुछ लोगों के हाथों में भीमराव आंबेडकर, कांशीराम और भगत सिंह की तस्वीरें भी थीं।

दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन के एंट्री और एग्जिट गेट को भी बंद किया गया। इस स्टेशन पर मेट्रो नहीं रुकेगी। इसके अलावा दिल्ली में इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन के पास भी लोगों का विरोध प्रदर्शन चल रहा है। लोग बैरिकेड को हटाकर मेट्रो स्टेशन की तरफ बढ़ रहे हैं। प्रदर्शन में हजारों की संख्या में लोग मौजूद हैं। बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी तैनात हैं।

गुरुवार को राजधानी दिल्ली में हुए बड़े प्रदर्शनों के बाद आज यह प्रदर्शन पुलिस से अनुमति नहीं मिलने के बावजूद भीम आर्मी के नेतृत्व हुआ। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा कारणों और निषेधज्ञा के बावजूद गुरुवार को हजारों की संख्या में छात्रों, कार्यकर्ताओं और विपक्ष के नेताओं ने सड़कों पर प्रदर्शन किया था। संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ राजधानी दिल्ली में समाज के सभी तबके के लोग बड़ी संख्या में प्रदर्शन कर रहे हैं।

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टभीम आर्मीचंद्रशेखर आजाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVande Bharat Train: कमालपुर स्टेशन पार किया, बाहर से पत्थर फेंके, मेरे से दो सीट आगे बैठे यात्री के पास का शीशा चकनाचूर हो गया?, सांसद चंद्रशेखर आजाद का दावा, पढ़िए एक्स पर क्या लिखा...

भारतचंद्रशेखर आजाद रावण पर महिला ने झांसा देने के लगाएं आरोप, वीडियो भी शेयर किया

भारतLok Sabha Elections 2024 Phase 1 Voting: 'यह चुनाव चन्द्रशेखर नहीं, जनता लड़ रही', चंद्रशेखर आजाद ने कहा- "नगीना की जनता किसी भी तानाशाह को उखाड़ फेंकेगी"

भारतUttar Pradesh LS polls 2024: आकाश ने भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर को बेघर और खराब किस्मत वाला बताया

भारतनगीना में सपा के खिलाफ भीम आर्मी ने खोला मोर्चा!अखिलेश के फैसले से खफा दलित नेता चंद्रशेखर आजाद  

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष