लाइव न्यूज़ :

CAA Protest: गाजियाबाद में इंटरनेट बंद की मियाद बढ़ाई गई, शनिवार को बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 20, 2019 19:31 IST

नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच गाजियाबाद में मोबाइल इंटरनेट को बंद रखे जाने की मियाद बढ़ा दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देगाजियाबाद में मोबाइल इंटरनेट शनिवार सुबह 10 बजे तक बंद रहेगागाजियाबाद जिले में स्कूल और कॉलेज भी शनिवार को बंद रहेंगे

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ देश के कई राज्यों में प्रदर्शन जारी है। इस बीच उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में मोबाइल इंटरनेट बंद रखने की मियाद प्रशासन ने बढ़ा दी है। गाजियाबाद में इंटरनेट फिलहाल के निर्देशों के अनुसार शनिवार सुबह 10 बजे तक बंद रहेंगे।

वहीं, जिले के सभी स्कूल-कॉलेज को भी बंद रखने के निर्देश दिए गये हैं। इससे पहले गाजियाबाद में इंटरनेट गुरुवार रात 10 बजे से 24 घंटे के लिए बंद किये थे। इस लिहाज से इसे आज रात खोला जाना था। हालांकि, हालात को देखते हुए इसकी मियाद बढ़ा गई है। प्रदर्शन की वजह से मेरठ में भी सोमवार तक सभी स्कूलों में छुट्टी का एलान कर दिया गया है।

गौरतलब है कि CAA को लेकर जारी प्रदर्शन से उत्तर प्रदेश सबसे ज्यादा प्रभावित है। उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को प्रदर्शन के बीच 6 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई। इससे पहले एक व्यक्ति की मौत लखनऊ में गुरुवार को हुई थी।

बहरहाल, शुक्रवार को बिजनौर में दो, संभल, फिरोजाबाद, मेरठ और कानपुर में एक-एक की जान गई है। पुलिस का हालांकि दावा है कि किसी भी प्रदर्शकारी की मौत पुलिस की फायरिंग से नहीं हुई है।

इस बीच उत्तर प्रदेश में जूनियर हाई स्कूल के अध्यापकों की नियुक्ति के लिए अध्यापक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को टाल दिया गया है। ये परीक्षा 22 दिसंबर (रविवार) को होने वाली थी। इस परीक्षा में 16 लाख 58 हजार परीक्षार्थी शामिल होने वाले थे।

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानूनगाज़ियाबादउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप