लाइव न्यूज़ :

CAA विरोध का मामलाः कोर्ट ने कहा, भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रखेशर की हृदय गति रुक सकती है, तत्काल चिकित्सा उपचार उपलब्ध कराएं

By भाषा | Updated: January 8, 2020 20:12 IST

मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अरुल वर्मा ने एक अंतरिम आदेश में निर्देश जारी किए और मामले में अब विस्तृत सुनवाई गुरुवार को होगी। बुधवार को थोड़ी देर चली सुनवाई में जेल अधिकारियों ने चंद्रशेखर के आवेदन के जवाब में उनकी मेडिकल रिपोर्ट सौंपने के लिए समय मांगा।

Open in App
ठळक मुद्देदरियागंज में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन के दौरान हिंसा के संबंध में गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में उपचार कराने का आग्रह किया है।

दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को तिहाड़ जेल के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रखेशर को तत्काल चिकित्सा उपचार उपलब्ध कराएं जिन्हें दिल्ली के दरियागंज में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन के दौरान हिंसा के संबंध में गिरफ्तार किया गया है।

मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अरुल वर्मा ने एक अंतरिम आदेश में निर्देश जारी किए और मामले में अब विस्तृत सुनवाई गुरुवार को होगी। बुधवार को थोड़ी देर चली सुनवाई में जेल अधिकारियों ने चंद्रशेखर के आवेदन के जवाब में उनकी मेडिकल रिपोर्ट सौंपने के लिए समय मांगा।

चंद्रशेखर के वकील महमूद प्राचा ने कहा कि उनके मुवक्किल ने दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में उपचार कराने का आग्रह किया है। आवेदन में दावा किया गया कि चंद्रशेखर को रक्त के गाढ़ा होने की समस्या है और एम्स के डॉक्टरों से इसकी नियमित जांच की जरूरत है जो लंबे समय से उनके उपचार का निरीक्षण कर रहे हैं। इसमें कहा गया कि यदि तत्काल उपचार उपलब्ध नहीं कराया गया तो चंद्रशेखर की हृदय गति रुक सकती है। 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी जाएंगी जहां वह संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) विरोधी प्रदर्शनों के दौरान गिरफ्तार कुछ लोगों से मुलाकात करेंगी। सूत्रों के अनुसार उनका सिविल सोसायटी के कुछ लोगों और काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के कई छात्रों से भी मुलाकात का कार्यक्रम है।

कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि वह अपने कुछ घंटों के वाराणसी प्रवास के दौरान उस दुधमुंही बच्ची की मां से भी मुलाकात कर सकती हैं जिन्हें बेनियाबाग इलाके में हुए विरोध प्रदर्शन के बाद गिरफ्तार किया गया था। दरअसल, सीएए के खिलाफ वाराणसी के बेनियाबाग में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान बच्ची के माता-पिता सहित 70 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

महमूरगंज के शिवाजीनगर निवासी एकता और रवि की सवा साल की बच्ची चंपक कई दिनों तक परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ रही। बाद में एकता को रिहा कर दिया गया। 

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानूनएम्सभीम आर्मीउत्तर प्रदेशकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार