लाइव न्यूज़ :

CAA प्रदर्शन: अजमेर दरगाह दीवान जैनुअल आबेदीन का पुतला दहन, मोदी सरकार पर हमला

By भाषा | Updated: December 27, 2019 16:46 IST

दरगाह के आध्यात्मिक गुरु और अजमेर दरगाह दीवान जैनुअल आबेदीन अली खान का पुतला दहन किया। उन्होंने दरगाह दीवान आबेदीन पर मुस्लिम समाज को सीएए मामले में गुमराह करने का आरोप लगाया। अजमेर दरगाह के खादिम सरवर चिश्ती ने कहा, ‘‘केन्द्र सरकार को इस कानून को वापस लेना चाहिए। यह कानून संविधान की उद्देशिका पर हमला है।

Open in App
ठळक मुद्देसीएए के खिलाफ प्रदर्शन, अजमेर दरगाह के अनेक खादिम भी शामिल हुए।सरकार को यह भी कहना चाहिए कि एनआरसी को लागू नहीं किया जायेगा।

अजमेर दरगार के अनेक खादिमों सहित मुस्लिम समाज के लोगों ने शुक्रवार को संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के विरोध में प्रदर्शन रैली में हिस्सा लिया और केन्द्र सरकार से इसे वापस लेने की मांग की।

इन लोगों ने दरगाह के आध्यात्मिक गुरु और अजमेर दरगाह दीवान जैनुअल आबेदीन अली खान का पुतला दहन किया। उन्होंने दरगाह दीवान आबेदीन पर मुस्लिम समाज को सीएए मामले में गुमराह करने का आरोप लगाया। अजमेर दरगाह के खादिम सरवर चिश्ती ने कहा, ‘‘केन्द्र सरकार को इस कानून को वापस लेना चाहिए। यह कानून संविधान की उद्देशिका पर हमला है।

सरकार को यह भी कहना चाहिए कि एनआरसी को लागू नहीं किया जायेगा।’’ दरगाह से शुरू हुई प्रदर्शन रैली भीड़भाड़ वाले दरगाह बाजार से होते हुए कलेक्ट्रेट पर समाप्त हुई। प्रदर्शनकारियो ने 'साम्प्रदायिक सोहार्द्र जिंदा रहे' के नारे लगाये गये।

चिश्ती ने अजमेर दरगाह दीवान पर मुस्लिम समाज के लोगों को यह कहकर गुमराह करने का आरोप लगाया कि यह कानून मुस्लिमों के खिलाफ नहीं है। उन्होंने कहा कि इसलिए उनका आज पुतला भी दहन किया गया। उल्लेखनीय है कि दरगाह दीवान ने पिछले सप्ताह कहा था कि सीएए कानून मुस्लिमों के खिलाफ नहीं है और उन्हें इससे डरने की जरूरत नहीं है।

इससे उनकी नागरिकता को कोई खतरा नहीं है। उन्होंने केन्द्र सरकार से इस कानून संबंधी शंकाओं और भय को दूर करने के बाद ही इसे लागू करने का आग्रह किया था। हालांकि सोमवार को दरगाह दीवान ने केन्द्र सरकार से सीएए कानून को लागू करने पर रोक लगाने की मांग की थी और इस बारे में एक पत्र प्रधानमंत्री के नाम लिखा था। 

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानूनराजस्थानकांग्रेसमोदी सरकारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अजमेर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप