लाइव न्यूज़ :

CAA Protest: विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई सीलमपुर और सीमापुरी की हिंसा में शामिल थे बांग्लादेशी घुसपैठिये

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 4, 2020 10:48 IST

दिल्ली पुलिस की एसआईटी जांच में सामने आया है कि पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर और सीमापुरी इलाकों में हुई हिंसा में बांग्लादेशी घुसपैठियों का हाथ था।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्वी दिल्ली के सीलमपुर और सीमापुरी इलाकों में हुई हिंसा में बांग्लादेशी घुसपैठियों का हाथ था।कोर्ट की अनुमति मिलने के बाद एसआईटी गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों से पूछताछ करेगी।

नागरिकता संशोधन कानून और प्रस्तावित एनआरसी के विरोध में देशभर के कई हिस्सों में प्रदर्शन हो रहे हैं। इन प्रदर्शनों के दौरान पिछले महीने राजधानी दिल्ली में भी जमकर हिंसा हुई थी। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक ताजा एसआईटी जांच में सामने आया है कि पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर और सीमापुरी इलाकों में हुई हिंसा में बांग्लादेशी घुसपैठियों का हाथ था।

दिल्ली पुलिस के विशेष जांच दल ने ऐसे करीब 15 बांग्लादेशी घुसपैठियों की शिनाख्त की है जो इस हिंसा में शामिल थे। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जल्दी ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वो अवैध रूप से भारत में रह रहे हैं। 

इसके साथ ही एसआईटी कोर्ट की अनुमति मिलने के बाद गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों से पूछताछ करेगी। फिलहाल जांच दल इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि दंगे फैलाने के लिए पैसों की फंडिंग कहां से की गई। करीब दो दर्जन पीएफआई कार्यकर्ताओं की गतिविधियां भी जांच के घेरे में हैं।

गौरतलब है कि सीएए और एनआरसी के खिलाफ सीलमपुर और सीमापुरी में स्थानीय लोग शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे और इलाके में मार्च कर रहे थे। तभी कुछ बाहरी लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। बताया जा रहा है कि वे जाफराबाद इलाके के नहीं थे और उनमें से कई ने अपने चेहरे ढके हुए थे।

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टदिल्लीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार