लाइव न्यूज़ :

CAA: नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ वायनाड में कांग्रेस ने निकाला संविधान बचाओ मार्च, राहुल गांधी ने की अगुवाई

By भाषा | Updated: January 30, 2020 11:36 IST

राहुल गांधी वायनाड सीट से लोकसभा सदस्य गांधी कलपेट्टा में एसकेएमजे हाई स्कूल से नये बस अड्डे के बीच करीब दो किलोमीटर तक मार्च की अगुवाई करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देवायनाड में ‘संविधान बचाओ मार्च’ होगा, जबकि राज्य के 13 ज़िलों में कांग्रेस की अगुवाई वाला यूनाइटिड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) ‘मानवों के ज़रिए भारत का नक्शा” बनाएगा।यनाड में गांधी की रैली में पार्टी के वरिष्ठ नेता ओमान चांडी, केसी वेणुगोपाल, विधानसभा में विपक्ष के नेता रमेश चेन्नीतला और प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख एम रामचंद्रन भी हिस्सा लेंगे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल में सीएए विरोधी प्रदर्शनों के तहत वायनाड में ‘संविधान बचाओ मार्च’ का नेतृत्व किया। राहुल गांधी के साथ राज्य में कांग्रेस के सांसद और विधायक सीएए के खिलाफ प्रदर्शनों का नेतृत्व कर रहे हैं। राहुल गांधी वायनाड सीट से लोकसभा सदस्य गांधी कलपेट्टा में एसकेएमजे हाई स्कूल से नये बस अड्डे के बीच करीब दो किलोमीटर तक मार्च की अगुवाई करेंगे।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रैली के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे। वह बुधवार देर शाम कन्नूर पहुंचे थे। कांग्रेस पिछले कुछ दिनों से अपने सांसदों, विधायकों और स्थानीय नेताओं की अगुवाई में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ राज्य में मार्च का आयोजन कर रहे हैं। वायनाड में ‘संविधान बचाओ मार्च’ होगा, जबकि राज्य के 13 ज़िलों में कांग्रेस की अगुवाई वाला यूनाइटिड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) ‘मानवों के ज़रिए भारत का नक्शा” बनाएगा। इसमें हिस्सा लेने वाले लोग देश का मानचित्र बनाएंगे।

वायनाड में गांधी की रैली में पार्टी के वरिष्ठ नेता ओमान चांडी, केसी वेणुगोपाल, विधानसभा में विपक्ष के नेता रमेश चेन्नीतला और प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख एम रामचंद्रन भी हिस्सा लेंगे। कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य ए के एंटोनी राज्य की राजधानी में “ मानवों के ज़रिए (भारत का) नक्शा” बनाने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूनराहुल गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए