लाइव न्यूज़ :

Byju’s का टेक्नोपार्क कार्यालय हुआ बंद, बेरोजगार 170 कर्मचारियों ने कंपनी पर लगाया यह आरोप-राज्य श्रम मंत्री से की मुलाकात

By आजाद खान | Updated: October 26, 2022 09:40 IST

कार्यालय के बंद होने से 170 कर्मचारियों ने राज्य श्रम मंत्री से मुलाकात कर अपनी मांग को रखी है। उन लोगों ने कंपनी पर आरोप लगाते हुए उससे मुआवजे और लंबित वेतन की मांग की है।

Open in App
ठळक मुद्देएडटेक यूनिकॉर्न बाईजूस (Byju’s) ने टेक्नोपार्क कार्यालय को बंद कर दिया है। इस कार्यालय के बंद होने से 170 कर्मचारियों ने राज्य श्रम मंत्री से मुलाकात की है। ऐसे में राज्य श्रम मंत्री के सामने कर्मचारियों ने अपनी मांग भी रखी है।

तिरुवनंतपुरम:केरल के तिरुवनंतपुरम में एडटेक यूनिकॉर्न बाईजूस (Byju’s) द्वारा अपने कार्यालय को बंद कर देने से वहां काम कर रहे 170 से भी अधिक कर्मचारी बेरोजगार हो गए है। कंपनी द्वारा उठाए गए इस कदम से कर्मचारी बहुत नाराज है और वे मुआवजे की मांग कर रहे है। 

इस सिलसिले में वे राज्य के श्रम मंत्री से भी मुलाकात की है और अपनी मांग को रखा है। ऐसे में श्रम मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया है कि उनकी मांग पर वे विचार करेंगे और मामले की जांच होगी। 

क्या है पूरा मामला

बाईजूस (Byju’s) के टेक्नोपार्क के कर्मचारियों ने टेक्नोपार्क टुडे नामक एक सामुदायिक मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया है कि कंपनी उन्हें जबरन मजबूर कर रही है कि वे अपने नौकरी से इस्तीफा दें। 

ऐसे में मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के टेक्नोपार्क के 170 कर्मचारियों ने इस का विरोध किया है और वे इस मुद्दे को राज्य के श्रम मंत्री वी शिवनकुट्टी से मुलाकात भी की है। कर्मचारियों ने जबरन इस्तीफा दिलवाने का आरोप लगाते हुए कंपनी से मुआवजे और लंबित वेतन की मांग की है। 

क्या है कर्मचारियों की मांग

टेक्नोपार्क के एक कर्मचारी कल्याण संगठन के जरिए बाईजूस (Byju’s) के कर्मचारियों ने अपनी मांग रखी है। उन्होंने कहा है उनकी यह मांग है कि कंपनी उन्हें एक नवंबर 2022 को अक्टूबर 2022 के वेतन का भुगतान करे। इसके साथ ही कंपनी आगामी तीन महीनों यानी नवंबर 2022 से 31 जनवरी 2023 तक के लिए एकमुश्त वेतन का भी भुगतान करे। 

यही नहीं वे अर्जित अवकाश नकदीकरण और परिवर्तनीय वेतन का पूर्ण निपटान की भी मांग कर रहे है। 

राज्य के श्रम मंत्री ने क्या कहा 

मामले में बोलते हुए राज्य के श्रम मंत्री वी शिवनकुट्टी ने कहा कि टेक्नोपार्क तिरुवनंतपुरम से बायजू ऐप के कर्मचारी ने मुझसे मुलाकात की है। उन्होंने यह भी कहा कि कर्मचारियों ने कंपनी से संबंधित कई शिकायत की है जिसका श्रम विभाग गंभीरता से जांच करेगा।  

टॅग्स :केरलएजुकेशनऐप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया