लाइव न्यूज़ :

#ByeByeModi, गैस के दाम रु 1105- प्रयागराज में लगे पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक होर्डिंग, प्रेस मालिक, वर्कर्स और ठेकेदार समेत 5 गिरफ्तार

By आजाद खान | Updated: July 13, 2022 13:05 IST

जानकारी के मुताबिक, उन आपत्तिजनक होर्डिंग में गैस के दाम, नौकरी और किसान को लेकर टिप्पणी की गई थी। इन आपत्तिजनक होर्डिंग के जरिए पीएम मोदी को निशाना बनाया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देप्रयागराज में पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक होर्डिंग लगाने के आरोप में गिरफ्तारी हुई है। इस मामले में पांच लोगों को पकड़ा गया है। इसमें प्रेस मालिक, ठेकेदार और होर्डिंग लगाने वाले वर्कर्स भी शामिल है।

प्रयागराज: यूपी के प्रयागराज (Prayagraj) में पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के खिलाफ आपत्तिजनक होर्डिंग लगाने के आरोप में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एनबीटी की एक खबर के मुताबिक, मामले में पुलिस ने प्रेस के मालिक और पोस्टर लगाने वाले कुछ वर्कर्स को भी गिरफ्तार किया है। खबर के अनुसार, होर्डिंग पर हैशटैग देकर बाय-बाय मोदी लिखा हुआ था और इससे जुड़े कई आपत्तिजनक बातें लिखी गई थी। पुलिस ने मामला दर्द कर कार्रवाई की थी जिसमें कई लोग गिरफ्तार हुए है। 

क्या है पूरा मामला 

एनबीटी के अनुसार, आरोपियों ने प्रयागराज के पुलिस लाइन के ठीक सामने स्टैनली रोड पर यह एड लगाया था। उन लोगों ने नगर निगम के विज्ञापन बोर्ड पर पोस्टर लगाया था। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने सभी जगहों से आपत्तिजनक होर्डिंग को हटाया और मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। खबर के मुताबिक, मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया है और इसकी जांच अभी जारी है। 

होर्डिंग में क्या लिखे थे

खबर के मुताबिक, चौकी प्रभारी कटरा हरेंद्र सिंह ने बताया कि 8 और 9 जुलाई को यह होर्डिंग लगाई गई थी। उनके अनुसार, इस होर्डिंग में पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक कमेंट किए गए थे। बताया जाता है कि इस होर्डिंग में गैस के दाम, नौकरी और किसान को लेकर टिप्पणी की गई थी। यही नहीं इन एड के नीचे गैस सिलेन्डर की भी फोटो देखने को मिली है जिसके पास 1105 रुपए लिखे हुए थे। 

इन लोगों की हुई गिरफ्तारी

मामले में पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक कर्नलगंज विश्वजीत सिंह ने बताया कि घटना के आरोप में अनिकेत केसरी नामक एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। 

अनिकेत से मिली इनपुट के बाद पुलिस ने वरुणा प्रिटिंग प्रेस के मालिक अभय कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है जहां पर यह होर्डिंग छपी है। यही नहीं मामले में आरोपी राजेश केसरवानी जो  होर्डिंग टांगने के लिए ठेका लेता है और होर्डिंग लगाने वाले दो वर्कर्स शिव और धर्मेंद्र कुमार को भी पुलिस ने पकड़ा है।  

टॅग्स :प्रयागराजउत्तर प्रदेशक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीPoliceनरेंद्र मोदीएलपीजी गैस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो