लाइव न्यूज़ :

बीवी श्रीनिवास ने पूछा, "वैक्सीन से मरने वालों के डेथ सर्टिफिकेट पर मोदीजी की फोटो होना चाहिए या नहीं?", मोदी सरकार ने वैक्सीन से हुई मौतों की जिम्मेदारी लेने से किया था इनकार

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 30, 2022 20:18 IST

केंद्र सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में कोरोना वैक्सीन से होने वाली मौत की जिम्मेदारी लेने से इनकार पर आक्रामक हुई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बीवी श्रीनिवास ने तंज सकते हुए पूछा है कि अगर वैक्सीन सर्टिफिकेट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो लगी है तो वैक्सीन से होने वाली मौत के डेथ सर्टिफिकेट पर भी उनकी ही तस्वीर लगनी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वैक्सीन से होने वाली मौत से पल्ला झाड़ने पर कांग्रेस ने घेरा केंद्र सरकार को यूथ कांग्रेस के बीवी श्रीनिवास ने वैक्सीन सर्टिफिकेट पर पीएम मोदी की लगी फोटो पर कसा तंजजब वैक्सीन सर्टिफिकेट पर मोदीजी की फोटो लगी है तो मौत की सर्टिफिकट पर भी लगे उनकी फोटो

दिल्ली: कोरोना महामारी के बचाव के लिए लगाई गई वैक्सीन से होने वाली मौत के मामले में केंद्र सरकार चौतरफा फंसती हुई दिखाई दे रही है। सुप्रीम कोर्ट में केंद्र द्वारा इस विषय में पल्ला झाड़ने के बाद मुख्य विपक्षी दल कांग्रेसमोदी सरकार को लेकर खासा आक्रामक है। कांग्रेस का स्पष्ट आरोप है कि मोदी सरकार ने वैक्सीन लगवाने के लिए परोक्ष रूप से लोगों पर दबाव डाला।

इसके साथ ही कांग्रेस का आरोप है कि वैक्सीन के अभियान के बहाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रचार करने के लिए उनकी फोटो वैक्सीन सर्टिफिकेट पर अंकित की गई और अब सुप्रीम कोर्ट में सरकार यह कह रही है कि वैक्सीन से होने वाली मौतों के लिए वो जिम्मेदार नहीं है। जनता के प्रति केंद्र सरकार का यह रवैया बेहद निराशाजनक है।

इस मामले में यूथ कांग्रेस के प्रमुख और कोविड महामारी के दौरान लोगों की खुलकर मदद करने वाले बीवी श्रीनिवास ने भी मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा किया है और ट्वीट करते हुए पूछा, "वैक्सीन सर्टिफिकेट पर अगर मोदी जी की तस्वीर हो सकती है तो वैक्सीन से हो रही मौतों के बाद जारी होने वाले डेथ सर्टिफिकेट पर भी मोदी जी की ही तस्वीर होनी चाहिए! ये एक 'जायज' मांग है, आप भी सहमत है?"

दरअसल इस मुद्दे पर केंद्र सरकार उस समय फंस गई, जब सुप्रीम कोर्ट में सरकार से यह पूछा गया कि वो कोविड वैक्सीन के कारण होने वाली मौत के लिए मुआवजा देने को बाध्यकारी है या नहीं? इसके जवाब में केंद्र ने देश की शीर्ष अदालत से कहा कि वह कोविड वैक्सीन के कारण होने वाली मौत के लिए मुआवजा देने के लिए बाध्यकारी नहीं है क्योंकि पूरी तरह से स्वेच्छा से आधारित अभियान था, इसमें केंद्र की ओर से वैक्सीन लगवाने के लिए कोई दबाव नहीं बनाया गया था।

केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में स्पष्ट किया कि इस मामले में होने वाली मौत के लिए सरकार पर मुआवजा देने को विवश नहीं किया जा सकता है। केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को यह जवाब उस याचिका के संदर्भ में दिया था, जिसमें कोर्ट से कोविड वैक्सीन के कारण दो लड़कियों की मौत का दावा करते हुए केंद्र से मुआवजे की मांग की गई थी।

केंद्र ने अपनी दलील में यह भी कहा कि लगाई गई किसी भी वैक्सीन का निर्माण सरकार ने नहीं बल्कि थर्ड पार्टी ने बनाई है। वैक्सीन विभिन्न चरणों की परीक्षण में सफल होने के बाद ही लोगों को लगाई गई थी। इसके साथ ही केंद्र ने यह भी कहा कि कोरोना वैक्सीन का केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी सफल परीक्षण हुआ था और हर जगह इसे महामारी के खिलाफ कारगर पाया गया था।

ऐसे हालात में अगर वैक्सीन के कारण इस तरह की कोई अप्रत्याशीत घटना होती है तो उसे दुर्लभ मामला माना जाना चाहिए और मौत के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया जाना कहीं से कानूनी तौर पर सही नहीं माना जा सकता है।

टॅग्स :मोदी सरकारकांग्रेसBJPनरेंद्र मोदीNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए