लाइव न्यूज़ :

नहीं रहे मशहूर वास्तुकार बालकृष्ण दोशी, 95 साल की उम्र में हुआ निधन, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 24, 2023 17:31 IST

मशहूर वास्तुकार बालकृष्ण दोशी का मंगलवार को 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देमशहूर वास्तुकार बालकृष्ण दोशी का मंगलवार को 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोशी को श्रद्धांजलि दी। 1927 में पुणे में जन्मे दोशी ने ले कोर्बुसीयर जैसे वास्तुकला के दिग्गजों के साथ काम किया।

नई दिल्ली: मशहूर वास्तुकार और पद्म भूषण से सम्मानित बालकृष्ण दोशी (बीवी दोशी) का मंगलवार को 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोशी को श्रद्धांजलि दी। 

पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, "डॉ बीवी दोशी जी एक शानदार वास्तुकार और एक उल्लेखनीय संस्था निर्माता थे। आने वाली पीढ़ियों को भारत भर में उनके समृद्ध कार्यों की प्रशंसा करके उनकी महानता की झलक मिलेगी। उनका निधन दुखद है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।" 1927 में पुणे में जन्मे दोशी ने ले कोर्बुसीयर जैसे वास्तुकला के दिग्गजों के साथ काम किया।

उन्होंने लुइस कान के साथ भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद और कई अन्य प्रशंसित परियोजनाओं के निर्माण के लिए एक सहयोगी के रूप में भी काम किया। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने दोशी को वास्तुकला की दुनिया में ध्रुव सितारा कहा। बालकृष्ण दोशी ने 1956 में अहमदाबाद में वास्तुशिल्पा नामक अपनी प्रैक्टिस की स्थापना की। उनके परिवार के कई सदस्य आर्किटेक्ट हैं।

2018 में उन्हें वास्तुकला के क्षेत्र में सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक माने जाने वाले प्रित्जकर आर्किटेक्चर पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जो सम्मान प्राप्त करने वाले पहले भारतीय वास्तुकार बन गए। उन्हें 2020 में भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीपद्म भूषण
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?