लाइव न्यूज़ :

दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस का 5 अक्टूबर से चलेगी, बुकिंग शुरू

By भाषा | Updated: September 29, 2019 20:48 IST

दिल्ली और वाराणसी के बीच चलने वाली वंदे भारत में भी यह किराया प्रणाली लागू नहीं है। नयी दिल्ली और श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा के बीच न्यूनतम किराया 1630 रुपया है और अधिकतम किराया 3015 रुपये है।

Open in App

 दिल्ली- कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस का पांच अक्टूबर से व्यावसायिक संचालन होगा और टिकटों की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू हो गई है। यह जानकारी रेलवे ने रविवार को दी। गृह मंत्री अमित शाह तीन अक्टूबर को दिल्ली- कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे।

हाई स्पीड ट्रेन चलने से दिल्ली और कटरा के बीच यात्रा का समय 12 घंटे से कम होकर आठ घंटे रह जाएगा। रेलवे ने दिल्ली- कटरा वंदे भारत में भी ‘डायनामिक फेयर’ लागू नहीं किया है।

दिल्ली और वाराणसी के बीच चलने वाली वंदे भारत में भी यह किराया प्रणाली लागू नहीं है। नयी दिल्ली और श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा के बीच न्यूनतम किराया 1630 रुपया है और अधिकतम किराया 3015 रुपये है।

रेलगाड़ी रास्ते में अंबाला कैंट, लुधियाना और जम्मू तवी स्टेशनों पर दो- दो मिनट के लिए रूकेगी। रेलगाड़ी मंगलवार को छोड़कर सभी दिनों चलेगी। पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली- वाराणसी मार्ग पर हरी झंडी दिखाई थी। 

टॅग्स :वैष्णो देवी मंदिरभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारIndian Railways: जल्दी करें! मुंबई-काठगोदाम और बांद्रा-गोरखपुर के लिए विशेष ट्रेनें शुरू, जानें बुकिंग प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी