लाइव न्यूज़ :

उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर कंटेनर में पीछे से घुसी बस, पांच की मौत, कई घायल

By अनुराग आनंद | Updated: January 1, 2021 14:59 IST

दिल्ली से सवारियां लेकर बस बिहार जा रही थी। कोहरे के चलते लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर रात में बस, कंटेनर के पीछे घुस गई।

Open in App
ठळक मुद्देहादसे के समय बस चालक समेत 25 से ज्यादा सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी मिलते ही यूपीडा कर्मियों और पुलिस ने घायलों को बाहर निकाला।

उन्‍नाव (उप्र): बिहार के अररिया से चलकर दिल्‍ली की ओर जा रही डबल डेकर बस शुक्रवार को जिले के औरास थाना क्षेत्र अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्‍सप्रेसवे पर मैनीभावा गांव के सामने सड़क के किनारे खड़े कंटेनर से टकरा गयी।

पुलिस के अनुसार इस दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक अन्‍य ने ट्रॉमा सेंटर ले जाते समय दम तोड़ दिया। बांगरमऊ पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह लगभग सात बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर औरास थाना क्षेत्र के मैनीभावा गांव के सामने डबल डेकर बस सड़क किनारे खडे कंटेनर से टकरा गई।

हादसे में बस में सवार चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक अन्‍य की ट्रॉमा सेंटर ले जाए जाते समय मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि हादसे में बिहार निवासी सलाउद्दीन, शौकत रजा, नसीम, फारूक, और मोहम्‍मद मुक्‍करम की मौत हो गयी है।

उन्होंने बताया कि घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये, जिनमें से दो को इलाज के लिए जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। बस को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। थाना प्रभारी राज बहादुर सिंह के अनुसार बस में 65-70 यात्री सवार थे। उन्होंने बताया कि अन्‍य यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए भिजवाया गया है।  

(एजेंसी इनपुट के साथ)

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाउन्नावबिहारआगरा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील