लाइव न्यूज़ :

दिल्ली की हवा को दूषित करने में 27 फीसदी पराली जलाने का योगदान, पश्चिमी विक्षोभ देगा जल्द राहत

By भाषा | Updated: October 31, 2019 23:22 IST

दोनों राज्यों के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार 27 अक्टूबर को पंजाब में पराली जलाने की घटनायें 7842 से बढ़कर 12027 हो गयीं जबकि 30 अक्टूबर को यह आंकड़ा 19869 पर पहुंच गया।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के वायुमंडल में वायु प्रदूषण के लिये जिम्मेदार पार्टिकुलेट तत्वों का सघन जमावड़ा बरकरार है। पीएम 2.5 के स्तर को बढ़ाने में पराली जलाने की घटनाओं का बृहस्पतिवार को योगदान 27 प्रतिशत रहा जबकि शुक्रवार को यह स्तर 25 प्रतिशत रहने की संभावना है।

दिल्ली और आसपास के इलाकों में दूषित हवा जनित धुंध के कारण वायु प्रदूषण का संकट गहराने के लिये जिम्मेदार कारकों में पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने की घटनाओं का 27 प्रतिशत योगदान है। वायु प्रदूषण पर निगरानी करने वाली पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की संस्था ‘सफर’ के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में संभावित पश्चिमी विक्षोभ से हवा की सुस्त गति में इजाफे के कारण दूषित हवा से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है।

सफर द्वारा बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने की घटनायें पिछले तीन दिनों में बढ़ी हैं। दोनों राज्यों के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार 27 अक्टूबर को पंजाब में पराली जलाने की घटनायें 7842 से बढ़कर 12027 हो गयीं जबकि 30 अक्टूबर को यह आंकड़ा 19869 पर पहुंच गया।

वहीं हरियाणा में इन घटनाओं की संख्या 27 अक्टूबर को 476 से बढ़कर 3735 हो गयी और राज्य में 30 अक्टूबर को पराली जलाने की 4221 घटनायें दर्ज की गयी। उल्लेखनीय है कि बृहस्पतिवार को दिल्ली में पिछले दो दिनों की तरह ही हवा की गुणवत्ता ‘‘गंभीर’’ श्रेणी में दर्ज की गयी है।

दिल्ली के वायुमंडल में वायु प्रदूषण के लिये जिम्मेदार पार्टिकुलेट तत्वों का सघन जमावड़ा बरकरार है। पीएम 2.5 के स्तर को बढ़ाने में पराली जलाने की घटनाओं का बृहस्पतिवार को योगदान 27 प्रतिशत रहा जबकि शुक्रवार को यह स्तर 25 प्रतिशत रहने की संभावना है। इससे पहले दिल्ली में इसका स्तर अब तक के अपने उच्चतम स्तर 35 प्रतिशत पर पहुंच चुका है। सफर के अनुसार अभी दिल्ली की तरफ उत्तर पश्चिमी हवाओं का रुख बरकार है। देर रात हवा की गति में बढ़ोतरी की संभावना को देखते हुये दिल्ली में हवा की गुणवत्ता में शुक्रवार को मामूली सुधार की उम्मीद की जा सकती है।

इसके अलावा बृहस्पतिवार को पाकिस्तान अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता को देखते हुये उत्तर पश्चिम भारत में दो नवंबर को इसका प्रभाव देखने को मिल सकता है। सफर के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली में हवा की गुणवत्ता में दो नवंबर से सुधार अपेक्षित है। हवा की गति में बढ़ोतरी की उम्मीद को देखते हुये दिल्ली में वायु प्रदूषण के स्तर में दो नवंबर को सुधार की उम्मीद जताते हुये इसके गंभीर श्रेणी से घटकर, बहुत खराब श्रेणी में आने की संभावना है। 

टॅग्स :वायु प्रदूषणदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील