लाइव न्यूज़ :

Budha Amarnath Yatra 2025: बूढ़ा अमरनाथ यात्रा शुरू, कड़ी सुरक्षा के बीच पहला जत्था रवाना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 28, 2025 14:25 IST

Budha Amarnath Yatra 2025: जम्मू कश्मीर के सीमावर्ती जिले पुंछ में बूढ़ा अमरनाथ तीर्थयात्रा सोमवार को शुरू हो गई और पहले दिन उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एक हजार से अधिक तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को जम्मू से रवाना किया।

Open in App
ठळक मुद्देBudha Amarnath Yatra 2025: बूढ़ा अमरनाथ यात्रा शुरू, कड़ी सुरक्षा के बीच पहला जत्था रवाना

Budha Amarnath Yatra 2025: जम्मू कश्मीर के सीमावर्ती जिले पुंछ में बूढ़ा अमरनाथ तीर्थयात्रा सोमवार को शुरू हो गई और पहले दिन उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एक हजार से अधिक तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को जम्मू से रवाना किया। सिन्हा ने उम्मीद जताई कि भगवान शिव के दर्शन करने के लिए पुंछ स्थित बूढ़ा अमरनाथ मंदिर में बड़ी संख्या में तीर्थयात्री आएंगे। अनुष्ठानिक पूजा, शंखनाद और बम- बम भोले के जयघोष के बीच एक हजार से अधिक तीर्थयात्रियों के जत्थे को उपराज्यपाल सिन्हा ने सोमवार सुबह भगवती नगर से रवाना किया। इस दौरान बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई। पुंछ जिले में स्थित बूढ़ा अमरनाथ मंदिर के लिए विश्व हिंदू परिषद ने 2005 में तीर्थयात्रा की शुरूआत की थी और 12 दिवसीय ये यात्रा इस बार सात अगस्त तक जारी रहेगी।

सिन्हा ने यात्रा को हरी झंडी दिखाने के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘जैसा कि आपने देखा, आज यहां से एक हजार से अधिक तीर्थयात्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुए। देश के विभिन्न कोनों से तीर्थयात्री पहुंच चुके हैं और इस पवित्र यात्रा में भाग ले रहे हैं। जम्मू कश्मीर प्रशासन ने यात्रा के लिए बेहतरीन व्यवस्थाएं की हैं। उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा उपाय किए गए हैं। बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के लिए सुविधाओं में सुधार किया गया है।’’ उपराज्यपाल ने सभी तीर्थयात्रियों को सुरक्षित और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि अब तक 3.77 लाख से अधिक श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा पूरी कर चुके हैं और उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा के उद्देश्य से जम्मू कश्मीर प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया। भगवान शिव को समर्पित बूढ़ा अमरनाथ मंदिर पुंछ की मंडी तहसील के राजपुरा गांव में स्थित है, जो जम्मू क्षेत्र के सबसे प्राचीन तीर्थस्थलों में से एक है और यात्रा के दौरान यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। यह तीर्थयात्रा पुंछ के दशनामी अखाड़ा से छड़ी मुबारक के मंदिर में पहुंचने के साथ संपन्न होती है।

टॅग्स :JammuHindu Religion
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

ज़रा हटकेकौन हैं विपुल अनिकांत?, कन्याकुमारी से कश्मीर तक, अंगदान को लेकर साइकिल यात्रा पर निकले?, 16 जनवरी से यात्रा शुरू

भारतआदिकाल से वसुधैव कुटुम्बकम है भारतीय संस्कृति?, सीएम यादव ने कहा-मानव जीवन में आनंद आयाम, हमारे सुख-दु:ख के बीच अंतर को समझने?

पूजा पाठनव संवत्सरः कृषि, जल और विकास के रोड मैप का संकल्प

ज़रा हटकेसिंथन टाप पर बर्फ में फंसे 31 वाहन और 220 यात्रियों को बचाया, देखिए तस्वीरें

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील