लाइव न्यूज़ :

Budget Session: पीएम नरेंद्र मोदी ने दिया संकेत, कहा- 2020 में आए कई 'मिनी बजट' की ये भी होगी एक श्रृंखला

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: January 29, 2021 14:29 IST

पीएम मोदी ने संसद सदस्यों से जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए चर्चा में भाग लेकर अपना योगदान देने की अपील की है...

Open in App
ठळक मुद्देइस बार 'मिनी बजट' पेश करेगी सरकार।संसद के बजट सत्र की शुक्रवार से शुरुआत।प्रधानमंत्री मोदी ने सत्र को ‘और अधिक उत्तम’ बनाने की जताई उम्मीद।

Budget Session: संसद के बजट सत्र की 29 जनवरी से शुरुआत हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को संसद के बजट सत्र के पहले दिन उम्मीद जताई कि लोकतंत्र की सभी मर्यादाओं का पालन करते हुए सभी सदस्य चर्चा के माध्यम से जनआकांक्षाओं की पूर्ति में योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि देश को अपेक्षा है कि इस सत्र में सभी प्रकार के विचारों की प्रस्तुति हो और उत्तम मंथन से उत्तम अमृत निकले।

पीएम मोदी ने बजट सत्र से पहले मीडिया को संबोधित किया 

बजट सत्र के पहले दिन संसद भवन परिसर में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह इस दशक का पहला सत्र है और यह दशक भारत के उज्जवल भविष्य के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, ‘‘आजादी के दीवानों ने जो सपने देखे थे, उन सपनों को तेज गति से सिद्ध करने का यह स्वर्णिम अवसर अब देश के पास आया है। इस दशक का भरपूर उपयोग हो इसलिए इस सत्र में पूरे दशक को ध्यान में रखते हुए चर्चाएं हों।’’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘इस दौरान सभी प्रकार के विचारों की प्रस्तुति हो और उत्तम मंथन से उत्तम अमृत प्राप्त हो, यह देश की अपेक्षाएं हैं।’’ उन्होंने उम्मीद जताई कि जिस आशा और अपेक्षा के साथ देश की जनता ने अपने प्रतिनिधियों को चुनकर संसद में भेजा है, वे इस पवित्र स्थान का भरपूर उपयोग करते रहेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पूरा विश्वास है कि लोकतंत्र की सभी मर्यादाओं का पालन करते हुए जन आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए संसद सदस्य अपने योगदान में पीछे नहीं रहेंगे।’’

पीएम मोदी ने जताई ये उम्मीदें

प्रधानमंत्री ने भरोसा जताया कि सभी सदस्य मिलकर इस सत्र को ‘‘और अधिक उत्तम’’ बनाएंगे। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में यह पहली बार हुआ कि 2020 में वित्त मंत्री को अलग-अलग पैकेज के रूप में एक प्रकार से 4-5 मिनी बजट देने पड़े। उन्होंने कहा, ‘‘यानी 2020 में एक प्रकार से मिनी बजट का सिलसिला चलता रहा। इसलिए यह बजट भी 4-5 मिनी बजट की श्रृंखला में ही देखा जाएगा, यह मुझे पूरा विश्वास है।’’

बजट सत्र के पहले दिन आर्थिक सर्वेक्षण होगा पेश

ज्ञात हो कि संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। यह सत्र राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण के साथ शुरू हो चुका है। बजट सत्र के पहले दिन आज आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :संसद बजट सत्रनरेंद्र मोदीभारतरामनाथ कोविंदबजट 2021
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप