लाइव न्यूज़ :

बजट सत्रः एक फरवरी को विपक्षी पार्टियों के बीच बैठक होने की संभावना, CAA और महंगाई पर हल्ला बोलेंगे

By भाषा | Updated: January 30, 2020 12:29 IST

सूत्रों के अनुसार, विभिन्न दलों ने बजट सत्र पर अपनी व्यक्तिगत रणनीति के लिए बैठकें कर ली हैं। अब वे जल्द ही आपस में बैठक कर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सरकार को घेरने के लिए संयुक्त रणनीति बनाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र सरकार ने कहा कि वह किसी भी मुद्दे पर संसद में चर्चा को तैयार है।विपक्ष से सुचारु रूप से कार्यवाही चलाने में मदद की अपील की।

संसद में एक फरवरी को बजट पेश होने के बाद, बजट सत्र पर संयुक्त रणनीति बनाने के लिए विपक्षी पार्टियों के बीच बैठक होने की संभावना है। संसद सत्र शुक्रवार से शुरू हो रहा है।

सूत्रों के अनुसार, विभिन्न दलों ने बजट सत्र पर अपनी व्यक्तिगत रणनीति के लिए बैठकें कर ली हैं। अब वे जल्द ही आपस में बैठक कर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सरकार को घेरने के लिए संयुक्त रणनीति बनाएंगे। इन मुद्दों में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन, बढ़ रही कीमतें, मंहगाई के साथ-साथ अर्थव्यवस्था की बुरी हालत और बेरोजगारी आदि शामिल हैं। 

संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच केंद्र सरकार ने कहा कि वह किसी भी मुद्दे पर संसद में चर्चा को तैयार है और विपक्ष से सुचारु रूप से कार्यवाही चलाने में मदद की अपील की। संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी ने एक कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से कहा कि सरकार इसी तरह की अपील गुरुवार को होने वाली सर्वदलीय बैठक में भी करेगी जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।

माना जा रहा है कि 31 जनवरी से शुरू हो रहे संसद के बजट सत्र के दौरान अन्य मुद्दों के साथ देशभर में सीएए के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन का भी मुद्दा उठ सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘संसद के पटल पर सरकार किसी भी मुद्दे पर चर्चा को तैयार है।

कल भी सर्वदलीय बैठक में हम विपक्ष से संसद की कार्यवाही सुचारू रूप से चलने देने की अपील करेंगे, किसी भी मुद्दे पर चर्चा, बहस कर सकते हैं। यह सरकार की रणनीति होगी।’’ बजट में मध्यवर्ग के लिए खुशखबरी होने संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि जो भी होगा उसकी घोषणा संसद में की जाएगी। यह अच्छा बजट होगा यह मैं कह सकता हूं।

टॅग्स :संसद बजट सत्रसंसदभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसनागरिकता संशोधन कानूननरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?