लाइव न्यूज़ :

Budget 2025: 'भारत के सपनों को पूरा करने वाला बजट', पीएम मोदी का बजट पेशी पर आया पहला रिएक्शन

By अंजली चौहान | Updated: February 1, 2025 15:25 IST

Budget 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है, "आज का दिन भारत की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं का बजट है। यह हर भारतीय के सपनों को पूरा करने वाला बजट है। हमने कई क्षेत्रों के लिए दरवाजे खोले हैं।"

Open in App

Budget 2025: संसद में निर्मला सीतामरण के बजट पेश करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिक्रिया दी है। पीएम मोदी ने बजट की खूबियां गिनवाते हुए, वित्त मंत्री की सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह बजट जनता का है। राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बजट ने देश के युवाओं के लिए कई क्षेत्रों को खोला है और यह भारत को ‘विकसित भारत’ के रास्ते पर ले जाएगा। 

प्रधानमंत्री ने कहा, “आज भारत की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया बजट 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं पर केंद्रित है। यह हर भारतीय के सपनों को पूरा करता है। हमने युवाओं के लिए कई क्षेत्रों को खोला है। यह विकसित भारत के मिशन को आगे बढ़ाने वाला है, यह बजट एक फोर्स मल्टीप्लायर है।”

देश के सुधारों के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जाने का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि परमाणु ऊर्जा में निजी क्षेत्र को प्रोत्साहित करना ऐतिहासिक है, यह कदम देश के विकास में नागरिक परमाणु ऊर्जा का बड़ा योगदान सुनिश्चित करने में मदद करेगा। इस बजट में 12 लाख रुपये तक की सालाना आय को कर-मुक्त कर दिया गया है। सभी आय वर्गों के लिए करों में कमी की गई है। 

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, "इससे हमारे मध्यम वर्ग को बहुत लाभ होगा। इसी तरह, यह उन लोगों के लिए भी एक अवसर होगा जो हाल ही में कार्यबल में शामिल हुए हैं।"

टॅग्स :बजट 2025नरेंद्र मोदीबजटनिर्मला सीतारमणFinance Ministry
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?