लाइव न्यूज़ :

Budget 2024: ''इस बजट में कुछ भी ठोस नहीं, यह विदाई भाषण जैसा था'', उद्धव की शिवसेना ने 'सामना' में किया हमला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 2, 2024 09:35 IST

उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने अपने मुखपत्र 'सामना' में मोदी सरकार के मौजूदा कार्यकाल के आखिरी बजट को बेहद निराशाजनक बताया है।

Open in App
ठळक मुद्देउद्धव ठाकरे की शिवसेना ने अपने मुखपत्र 'सामना' में मोदी सरकार के बजट पर कसा तंज'सामना' में कहा गया कि इस बजट में कुछ ठोस समाधान नहीं है, यह एक विदाई भाषण जैसा है'सामना' ने संपादकीय में कहा कि मोदी सरकार के इस अंतरिम बजट से देश को कुछ नहीं मिला

मुंबई: उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने अपने मुखपत्र 'सामना' में मोदी सरकार के मौजूदा कार्यकाल के आखिरी बजट को बेहद निराशाजनक बताया है।

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बीते गुरुवार को संसद में पेश किये गये अंतरिम बजट 2024 की घोषणा के बाद शिवसेना (यूबीटी) के आधिकारिक मुखपत्र 'सामना' ने अंतरिम बजट पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ''इस बजट में कुछ ठोस समाधान नहीं दिख रहा है, यह एक विदाई भाषण जैसा था।''

सामना ने संपादकीय में बजट को लेकर मोदी सरकार पर कटाक्ष करते हुए लिखा है, "हम तो जाते अपने गांव, हमारी सबको राम राम राम। वित्त मंत्री ने इस अंतरिम बजट को ऐसे पेश किया जैसे कि यह कोई विदाई भाषण हो।''

संपादकीय में कहा गया है, "वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा कल पेश किए गए 2024-25 के अंतरिम बजट में न तो कोई बदलाव किया और न ही नागरिकों को कोई राहत दी गई है। आम चुनाव नजदीक होने के कारण सरकार जनता की जेब से कुछ भी लेने से नहीं चूकना चाहती है। इस अंतरिम बजट से देश को कुछ नहीं मिला।"

इसके आगे 'सामना' में कहा गया है, "चूंकि लोकसभा के आम चुनाव नजदीक हैं, इसलिए राजनीतिक निहितार्थों को देखते हुए बजट के माध्यम से जनता पर कोई अतिरिक्त कर लगाने की कोई संभावना नहीं थी। इस एक एहसान के अलावा इस अंतरिम बजट से देश को क्या मिलना चाहिए, शोध का विषय है। बजट में आंकड़ों की कमी थी। यह एक ऐसा बजट है जो देश के आम लोगों, गरीबों, कामकाजी लोगों और मध्यम वर्ग के मजदूरों को कुछ भी नहीं देता है। 

सामना में आगे कहा गया कि वित्त मंत्री सीतारमण देश की अर्थव्यवस्था के बारे में बात करने के बजाय बार-बार मोदी का नाम जपते नजर आईं। उनका भाषण आरती उतारते समय किये जाने वाले गुणगान के जैसा है।

सामना ने अपने संपादकीय में कहा, "देश की अर्थव्यवस्था की अच्छी या बुरी तस्वीर पेश करने के चक्कर में पड़े बिना वित्त मंत्री ने यह बताने की कोशिश की कि 2014 में सत्ता में आने के बाद से मोदी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में क्या किया है। वह फिर से मोदी का नाम जपती देखी गईं और फिर से बता रही हैं कि जब नरेंद्र मोदी ने काम करना शुरू किया तो उनके सामने क्या चुनौतियां थीं और मोदी के इस देश में आने के बाद ही इस देश में जनकल्याण के काम कैसे शुरू हुए। अगर एक वाक्य में कहा जाए तो बजट पर निर्मला सीतारमण का भाषण वित्त से कम ज्यादा मोदी की आरती ज्यादा लगी।“

टॅग्स :बजट 2024शिव सेनाउद्धव ठाकरेनिर्मला सीतारमणBJPनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम