लाइव न्यूज़ :

Budget 2024: शशि थरूर ने निर्मला सीतारमण के बजट भाषण पर कहा, "इसमें आंकड़े कम 'बयानबाजी' ज्यादा है"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 1, 2024 14:01 IST

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने वित्त मंत्री सीतारमण के बजट भाषण की आलोचना करते हुए कहा कि संसद के रिकॉर्ड पर रखे गये अब तक के बजट भाषणों में यह सबसे छोटे था।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस सांसद शशि थरूर ने वित्त मंत्री सीतारमण के बजट भाषण की जमकर आलोचना कीथरूर ने कहा कि संसद के रिकॉर्ड पर रखे गये अब तक के बजट भाषणों में यह सबसे छोटा भाषण थाबजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने समझ के परे बेहद अस्पष्ट भाषा का इस्तेमाल किया है

नई दिल्ली: मोदी सरकार द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 से पहले संसद में पेश किये गये आखिरी बजट को लेकर विपक्ष की ओर से तीखे हमले शुरू हो गये हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा गुरुवार को पेश किये गये 2024 के आखिरी अंतरिम बजट की संसद में की गई प्रस्तुति को लेकर विपक्ष ने निशाना साधा है।

समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार वित्त मंत्री सीतारमण द्वारा संसद में दिये गये अंतरिम बजट के भाषण को बेहद निराशाजनक बताते हुए कड़ी आलोचना की गई है। विपक्ष की ओर से कहा गया है कि बजट भाषण में ऐसा कुछ भी नहीं है, जिसे जनकल्याणकारी कहा जाए। वित्त मंत्री के बजट भाषण से "बहुत कुछ सामने नहीं आया" और उन्होंने भाषण के नाम पर केवल "बयानबाजी" की है।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने वित्त मंत्री सीतारमण के बजट भाषण की आलोचना करते हुए कहा, "संसद के रिकॉर्ड पर रखे गये अब तक के बजट भाषणों में यह सबसे छोटे था और सीतारमण ने भाषण में बेहद अस्पष्ट भाषा का इस्तेमाल किया है। वित्त मंत्री क भाषण में बहुत कम आंकड़ों का इस्तेमाल किया गया है।"

उन्होंने कहा, "निर्मला सीतारमण के इस बजट भाषण से कुछ भी निकलकर बाहर नहीं आया। हमेशा की तरह उनकी बातों में बहुत सारी बयानबाजी थी, कार्यान्वयन के बिंदू पर सरकार की ओर से ऐसी कोई ठोस पहल सामने नहीं आयी। उन्होंने महत्वपूर्ण रूप से यह स्वीकार किए बिना इशारे में विदेशी निवेश के बारे में बात करते हुए कहा कि उसके निवेश में कमी आई है।“

इसके साथ कांग्रेस नेता थरूर ने वित्त मंत्री के बजट भाषण को बेहद निराशाजनक बताते हुए कहा, "उन्होंने कई चीजों के बारे में बात की, जिसकी भाषा बहुत ही अस्पष्ट थी। भाषण में जब ठोस आंकड़ों की बात आई तो उन्होंने बहुत ही कम आंकड़े दिये। यह एक बहुत ही निराशाजनक भाषण था।"

कांग्रेस नेता शशि थरूर के अलावा समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने दावा किया कि यह नरेंद्र मोदी सरकार का विदाई बजट है। अखिलेश यादव ने कहा, "अगर कोई बजट विकास के लिए नहीं है, अगर कोई बजट लोगों के लिए नहीं है तो वह बेकार है। भाजपा सरकार ने पिछले दस वर्षों में शासन का एक शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया है, जो कभी नहीं टूटेगा। यह बीजेपी का विदाई बजट है।"

टॅग्स :बजट 2024शशि थरूरनिर्मला सीतारमणBJPबजटBudget
Open in App

संबंधित खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर