लाइव न्यूज़ :

Budget 2024: बजट पर बोले PM मोदी- "यह बजट भारत की युवा आकांक्षाओं का प्रतिबिंब..."

By अंजली चौहान | Updated: February 1, 2024 13:44 IST

केंद्रीय अंतरिम बजट 2024-25 पर पीएम नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया।

Open in App

Budget 2024: केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आज अंतरिम बजट पेश किया गया जिस पर खुशी जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देश के युवाओं को खास संदेश दिया और कहा कि यह बजट युवा भारत के युवा की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। बजट के भीतर दो महत्वपूर्ण निर्णय किए गए।

पीएम ने कहा कि यह अंतरिम बजट समावेशी और नवोन्वेषी है। इसमें निरंतरता का भरोसा है, यह विकसित भारत के सभी 4 स्तंभों- युवा, गरीब, महिला और किसान को सशक्त बनाएगा। यह बजट 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की गारंटी देता है।

पीएम मोदी ने कहा, "यह बजट गरीबों और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण और उनके लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने पर जोर देता है। गरीबों के लिए 2 करोड़ और घर बनाने की घोषणा की गई है। हमारा लक्ष्य 3 करोड़ 'लखपति दीदी' बनाना है। अब आशा और आगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को भी आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलेगा।''

अंतरिम बजट पर पीएम मोदी ने कहा, "आयकर छूट योजना से मध्यम वर्ग के 1 करोड़ लोगों को राहत मिलेगी। इस बजट में किसानों के लिए अहम फैसले लिए गए हैं।" उन्होंने कहा कि यह बजट गरीबों और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण और उनके लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने पर जोर देता है। गरीबों के लिए 2 करोड़ और घर बनाने की घोषणा की गई है। हमारा लक्ष्य 3 करोड़ 'लखपति दीदी' बनाना है। अब आशा और आगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को भी आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलेगा।

पीएम ने कहा कि इस बजट में राजकोषीय घाटे को नियंत्रण में रखते हुए पूंजीगत व्यय को 11,11,111 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक ऊंचाई दी गई है. अर्थशास्त्रियों की भाषा में कहें तो तरीके से यह 'स्वीट स्पॉट' है। इससे भारत का 21वीं सदी का आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने के साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के असंख्य नए अवसर तैयार होंगे।

टॅग्स :बजट 2024बजटनरेंद्र मोदीसंसद बजट सत्र
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील