लाइव न्यूज़ :

Budget 2024 expectations: 10 लाख तक की आय पर इनकम टैक्स शून्य करने की मांग, जानिए लोगों को आम बजट से क्या है उम्मीद

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 21, 2024 16:39 IST

हमेशा की तरह सबकी नजर इस बात पर है कि क्या इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव किया जाएगा। आम नौकरी पेशा लोगों को उम्मीद है कि 10 लाख तक की आय पर इनकम टैक्स शून्य होना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्दे10 लाख तक की आय पर इनकम टैक्स शून्य करने की मांगसबकी नजर इस बात पर है कि क्या इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव किया जाएगा नौकरी पेशा लोगों को उम्मीद है कि 10 लाख तक की आय पर इनकम टैक्स शून्य होना चाहिए

Budget 2024 expectations: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अपना लगातार सातवां बजट पेश करेंगी। हमेशा की तरह सबकी नजर इस बात पर है कि क्या इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव किया जाएगा। आम नौकरी पेशा लोगों को उम्मीद है कि 10 लाख तक की आय पर इनकम टैक्स शून्य होना चाहिए।

कर विशेषज्ञ भी इस बात से सहमत हैं कि 15 लाख रुपये से ऊपर की आय पर 30% टैक्स ज्यादा है। इसे कम से कम 20 लाख रुपये से अधिक की आय पर लागू करने की आवश्यकता है। सरकार नई कर व्यवस्था के तहत 30% कर दर के लिए 15 लाख रुपये की सीमा को बढ़ाकर 20 लाख रुपये करने पर विचार कर सकती है। इसके अलावा, 3 लाख रुपये की मूल छूट सीमा को 5 लाख रुपये तक बढ़ाया जा सकता है। मानक कटौती को 50,000 रुपये के मौजूदा स्तर से बढ़ाकर 1 लाख रुपये करने से और राहत मिलेगी। सरकार स्लैब दरों में और बदलाव करके कुछ राहत दे सकती है।

बजट से पहले हर क्षेत्र से जुड़े लोग अपनी मांगे किसी न किसी माध्यम से सरकार तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। आम बजट से पहले स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के विशेषज्ञों ने भारत में एक मजबूत स्वास्थ्य सेवा प्रणाली तैयार करने के लिए सरकारी खर्च में वृद्धि, बेहतर बुनियादी ढांचे और उन्नत नवाचार की जरूरत पर जोर दिया है। इसमें अच्छे इलाज तक पहुंच, गुणवत्ता में वृद्धि और शोध तथा विकास पर जोर देना चाहिए। 

केंद्रीय बजट के संसद में पेश किये जाने से कुछ दिन पहले बृहस्पतिवार को भारत भर में बुजुर्गों की देखभाल में जुटे कई गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) ने सरकार से आम बजट में देश के वरिष्ठ नागरिकों की जरूरतों पर ध्यान देने का आग्रह किया है। 

बता दें कि लगातार सातवां बजट पेश करके वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का रिकॉर्ड तोड़ देंगी। सीतारमण अगले महीने 65 वर्ष की हो जाएंगी। उन्हें 2019 में भारत की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री बनाया गया था। इसी साल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्र में लगातार दूसरी बार सरकार बनाई थी। तब से सीतारमण ने इस साल फरवरी में एक अंतरिम सहित लगातार छह बजट पेश किए हैं। वित्त वर्ष 2024-25 (अप्रैल, 2024 से मार्च, 2025) का पूर्ण बजट उनका लगातार सातवां बजट होगा। वह देसाई के रिकॉर्ड से आगे निकल जाएंगी, जिन्होंने 1959 से 1964 के बीच लगातार पांच पूर्ण बजट और एक अंतरिम बजट पेश किया था।

टॅग्स :बजटनिर्मला सीतारमणआयकरमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब