लाइव न्यूज़ :

Budget 2022: कांग्रेस ने बजट को देश के वेतनधारी और मध्यम वर्ग के साथ धोखा करार दिया

By विशाल कुमार | Updated: February 1, 2022 13:07 IST

कांग्रेस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि महामारी के समय में भारत का वेतनधारी और मध्यम वर्ग राहत की उम्मीद कर रहा था। उसे उम्मीद थी कि करों की दरों में कटौती होगी और महंगाई से राहत मिलेगी।

Open in App
ठळक मुद्देसुरजेवाला ने कहा कि महामारी के समय में भारत का वेतनधारी और मध्यम वर्ग राहत की उम्मीद कर रहा था।उसे उम्मीद थी कि करों की दरों में कटौती होगी और महंगाई से राहत मिलेगी।

नई दिल्ली: केंद्र सरकार के वित्त वर्ष 2022-23 के लिए बजट को कांग्रेस ने देश के वेतन आधारित और मध्य वर्ग के साथ धोखा करार दिया है। इसके साथ ही पर्यावरण को लेकर सरकार की नीति की भी आलोचना की है।

कांग्रेस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि महामारी के समय में भारत का वेतनधारी और मध्यम वर्ग राहत की उम्मीद कर रहा था। उसे उम्मीद थी कि करों की दरों में कटौती होगी और महंगाई से राहत मिलेगी। लेकिन वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री ने एक बार फिर से प्रत्यक्ष कर दाताओं को निराश किया है। यह भारत के वेतनधारी और मध्यम वर्ग के साथ धोखा है।

बता दें कि, आज वित्त वर्ष 2022-23 के लिए बजट पेश करते हुए सीतारमण ने प्रत्यक्ष कर की दरों में कोई बदलाव नहीं किया है जबकि महामारी के दौरान आर्थिक संकट से जूझ रहा मध्यम वर्ग इसकी उम्मीद कर रहा था।

वहीं, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि एक तरफ बजट जलवायु को लेकर काम करने और पर्यावरण की रक्षा की बात करता है। दूसरी ओर, यह पारिस्थितिक रूप से विनाशकारी नदी-जोड़ने वाली परियोजनाओं को आगे बढ़ाता है। बयानबाजी अच्छी लगती है। लेकिन कार्रवाई ज्यादा मायने रखती है। उस मोर्चे पर, मोदी सरकार विनाशकारी रास्ते पर है।

टॅग्स :बजट 2022कांग्रेसRandeep Singh Surjewalaनरेंद्र मोदीNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप