लाइव न्यूज़ :

Budget 2020: बैंक में पैसा डूबने पर मिलने वाली बीमा की राशि 1993 के बाद पहली बार बढ़कर हुई 5 लाख रुपये, जानें पहले कितना था

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 1, 2020 13:38 IST

पंजाब ऐंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक (PMC) से जुड़े मामले में सरकार और आरबीआई को आलोचना का सामना करना पड़ा था। पिछले साल सितंबर में PMC बैंक का कामकाज बंद हो गया था।

Open in App
ठळक मुद्देआपकी सुरक्षित जमा राशि अब 1 लाख की बजाय 5 लाख रुपये होगी। DICGC ऐक्ट 1961 के तहत एक लाख रुपये तक की जमा रकम पर इंश्योरेंस कवर है और अगर बैंक डूब जाए तो इस लिमिट से आगे की जमा रकम की वापसी की गारंटी नहीं है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को संसद में बताया कि बैंक में पैसा डूबने की स्थिति में मिलने वाली बीमा राशि को सरकार ने बढ़ाकर सरकार ने 5 लाख रुपये करने का फैसला किया है। गौरतलब है कि 1993 के बाद से अब तक डिपॉजिट गारंटी को नहीं बदला गया था। इसके पहले जमाकर्ता को इसके तहत 1 लाख रुपये दिए जाते हैं। 

बता दें कि पिछले दिनों पंजाब ऐंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक (PMC) से जुड़े मामले में सरकार और आरबीआई को आलोचना का सामना करना पड़ा था। पिछले साल सितंबर में PMC बैंक का कामकाज बंद हो गया था।

इससे हजारों जमाकर्ता फंस गए थे। व्यवसाईयों ने सरकार के इस फैसले पर कहा, 'PMC बैंक क्राइसिस को देखते हुए डिपॉजिट कवर को दोगुना करने से बैंक खाताधारकों को बड़ी राहत मिलेगी।' बहरहाल, इस मोर्चे पर वित्त मंत्री ने उम्मीद से ज्यादा दिया। आपकी सुरक्षित जमा राशि अब 1 लाख की बजाय 5 लाख रुपये होगी।

अभी तक DICGC ऐक्ट 1961 के तहत एक लाख रुपये तक की जमा रकम पर इंश्योरेंस कवर है और अगर बैंक डूब जाए तो इस लिमिट से आगे की जमा रकम की वापसी की गारंटी नहीं है। यह कम्पनसेशन तय किए हुए 25 साल से ज्यादा हो चुके हैं। 

टॅग्स :बजट २०२०-२१बैंकिंगपंजाब & महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक (पीएमसी बैंक)इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?