लाइव न्यूज़ :

Budget 2020: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी बजट, टैक्स स्लैब में हो सकता है बदलाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 1, 2020 06:59 IST

Budget 2020 Tax Slab Update: आर्थिक सुस्ती से उभरने के लिए मोदी सरकार बजट में कई घोषणाओं का ऐलान कर सकती है.

Open in App
ठळक मुद्दे6 से 7 लाख रुपये तक की सालाना इनकम वाले लोगों को 5 फीसदी के इनकम टैक्स स्लैब में लाया जा सकता है। टैक्स स्लैब में बदलाव करके मध्य वर्ग को राहत दी जा सकती है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह 11 बजे संसद में नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट पेश करेंगी। इससे पहले वित्त मंत्री ने 31 जनवरी को आर्थिक समीक्षा पेश किया। आर्थिक समीक्षा में अगले वित्त वर्ष के दौरान आर्थिक वृद्धि दर के सुधरकर 6 से 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है। हालांकि, इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि वृद्धि दर को एक दशक के निचले स्तर से उबारने के लिये राजकोषीय घाटे के लक्ष्य में ढील दी जा सकती है।

मिडिल क्लास को टैक्स स्लैब में राहत की उम्मीद

6 से 7 लाख रुपये तक की सालाना इनकम वाले लोगों को 5 फीसदी के इनकम टैक्स स्लैब में लाया जा सकता है। इसके अलावा 10 फीसदी इनकम टैक्स फिर से लागू किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार बजट से पहले इनकम टैक्स में बदलाव पर गठित कमिटी ने वित्त मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट सौंपी है। रिपोर्ट में कहा है कि कारपोरेट टैक्स में कटौती के बाद बेहतर होगा कि इस बार लोअर मिडिल क्लास और मिडिल क्लास को छूट दी जाए। इसलिए इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव करने की जरूरत है। स्लैब में बदलाव करके मध्य वर्ग को राहत दी जा सकती है।

इसके अलावा भारत को पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को लेकर चली मोदी सरकार से उद्योग जगत को बजट 2020-21 से काफी उम्मीदें हैं। उद्योग जगत के विभिन्न सेक्टरों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण तक अपनी मांगों को पहुंचा दिया है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर भी कह चुके हैं कि एक फरवरी 2002 को पेश होने वाले केंद्रीय बजट में अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए 'कार्य योजना' पेश करेगी

टॅग्स :बजट २०२०-२१आर्थिक समीक्षाइकॉनोमीसंसद बजट सत्रमोदी सरकारकर बजट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?