लाइव न्यूज़ :

Budget 2019:  सीसीटीवी, आईपी कैमरा, डिजिटल वीडियो रिकार्डर और नेटवर्क वीडियो रिकार्डर पर सीमा शुल्क बढ़ाया

By भाषा | Updated: July 5, 2019 20:41 IST

इसके अलावा सरकार ने आप्टिकल फाइबर, आप्टिकल फाइबर बंडल व केबल पर बेसिक सीमा शुल्क 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत किया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2019-20 के बजट में इन प्रस्तावों की घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देआयातित लाउडस्पीकर पर सीमा शुल्क मौजूदा 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत किया गया है।बजट में इसके साथ सरकार ने स्विच, साकेट, प्लग, कनेक्टर आदि पर सीमा शुल्क छूट वापस ले लिया है और इस पर उपयुक्त कर लगेगा।

सरकार ने घरेलू कंपनियों को समान अवसर उपलब्ध कराने के इरादे से शुक्रवार को सीसीटीवी कैमरा, आईपी (इंटरनेट प्रोटोकॉल) कैमरा, डिजिटल वीडियो रिकार्डर और नेटवर्क वीडियो रिकार्डर पर सीमा शुल्क 15 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत कर दिया है।

इसके अलावा सरकार ने आप्टिकल फाइबर, आप्टिकल फाइबर बंडल व केबल पर बेसिक सीमा शुल्क 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत किया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2019-20 के बजट में इन प्रस्तावों की घोषणा की।

बजट में इसके साथ सरकार ने स्विच, साकेट, प्लग, कनेक्टर आदि पर सीमा शुल्क छूट वापस ले लिया है और इस पर उपयुक्त कर लगेगा। इसके अलावा बजट में स्प्लिट एयर कंडीशनर (इनडोर और आउटडोर) पर सीमा शुल्क मौजूदा 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने का भी प्रस्ताव किया है।

वित्त मंत्री ने कहा, ‘‘...घरेलू उद्योग को समान अवसर उपलब्ध कराने के लिये काजू गिरी, पीवीसी, विनाइल फ्लोरिंग, टाइल्स, मेटल फीटिंग्स, वाहनों के कल-पुर्जें, कुछ प्रकार के सिंथेटिक रबड़, मार्बल स्लैब, आप्टिकल फइबर केबल, सीसीटीवी कैमरा, आईपी कैमरा, डिजिटल और नेटवर्क वीडियो रिकार्डर आदि पर बेसिक सीमा शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव है।’’

इसके अलावा आयातित लाउडस्पीकर पर सीमा शुल्क मौजूदा 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत किया गया है। सरकार ने कैथोड रे ट्यूब्स, सीडी/सीडी-आर/डीवीडी/डीवीडी-आर, सीआरटी मोनिटर / सीटीवी और प्लाज्मा डिस्प्ले पैनल आदि जैसे विशेषीकृत इलेक्ट्रानिक सामान के विनिमाण के लिये पूंजीगत सामानों पर सीमा शुल्क छूट वापस ले ली है। 

टॅग्स :बजट 2019संसद बजट सत्रनिर्मला सीतारमणमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर