लाइव न्यूज़ :

आम बजट से खफा चंद्रबाबू नायडू छोड़ सकते हैं NDA का साथ, बुलाई आपात बैठक

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 2, 2018 14:30 IST

Budget 2018: सीएम नायडू ने सांसदों को बताया है कि प्रदेश के साथ आम बजट में न्याय नहीं हुआ है। इसका जवाब सहयोगी पार्टी का साथ छोड़कर दिया जा सकता है, लेकिन अभी बजट सत्र तक इंतजार करेंगे। 

Open in App

मोदी सरकार के आम बजट से आंध्र प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सहयोगी तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) बेहद नाराज है। उसने बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। दरअसल, टीडीपी का कहना है इस बजट में आंध्र प्रदेश की उपेक्षा की गई है और अपेक्षित बजट नहीं दिया गया है। इस मामले को लेकर टीडीपी अध्यक्ष और सूबे के मुखिया एन. चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार (2 फरवरी) को पार्टी की आपात बैठक बुलाई है।

सीएम नायडू ने सांसदों को बताया है कि प्रदेश के साथ न्याय नहीं हुआ है। इसके जवाब में एनडीए का साथ छोड़कर दिया जा सकता है, लेकिन अभी बजट सत्र तक इंतजार करेंगे। 

बज़ट से नाराज हुए BJP के पार्टनर, TDP ने कहा हम करेंगे युद्ध, शिव सेना ने कहा- पूरी फिल्म 2019 में दिखेगी

टीडीपी सांसद टीजी वेंकटेशन ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी के पास तीन विकल्प हैं, जिनमें पहला बीजेपी के साथ रहने की कोशिश और संघर्ष करते रहना, दूसरा टीडीपी के सभी सांसद इस्तीफा दे दें और तीसरा बीजेपी से गठबंधन तोड़ लेना। उन्होंने आगे कहा कि रविवार (चार फरवरी) को टीडीपी सांसद आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और पार्टी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू से इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे।

इसके अलावा टीडीपी नेता और नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री वाईएस चौधरी का कहना है कि चंद्रबाबू नायडू अरुण जेटली द्वारा गुरुवार (1 फरवरी) को पेश किए गये बजट 2018 से "बहुत निराश" हैं। बजट 2018 में आंध्र प्रदेश के पोलावरम प्रोजेक्ट और राजधानी अमरावती के लिए धन का आवंटन नहीं किया गया है।

मंत्री चौधरी ने कहा कि उनकी पार्टी अपने हिस्से के लिए संघर्ष करेगी। चौधरी पिछले हफ्ते चौधरी मांगे पूरी न होने पर बीजेपी से गठबंधन तोड़ने की भी बात कह चुके हैं। 

टॅग्स :चंद्रबाबू नायडूबजट 2018राष्ट्रीय रक्षा अकादमीमोदी सरकारबीजेपी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए