लाइव न्यूज़ :

बीएसएससी प्रश्नपत्र लीक मामलाः छोटे कर्मचारियों को बलि का बकरा बनाया जा रहा, बड़े अधिकारी को बचाने की कोशिश, सिन्हा ने नीतीश सरकार पर बोला हमला

By एस पी सिन्हा | Updated: December 26, 2022 18:31 IST

बिहारः विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि बीएसएससी का मामला हो या बीपीएससी पेपर लीक का मामला सारा खेल टॉप लेवल के अधिकारियों द्वारा किया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देपेपर लीक मामले में सरकार जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर रही है।बीपीएससी की परीक्षाओं में भी पेपर लीक होना आम बात हो गई है।सरकार को चाहिए कि वह इस पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराए।

पटनाः बिहार में बीएसएससी प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर विपक्षी दल भाजपा ने नीतीश सरकार पर आरोप लगाया है कि सरकार छोटे कर्मचारियों को बलि का बकरा बनाया जा रहा है, जबकि बड़े अधिकारियों को बचाने का खेल खेला जा रहा है।

नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि बीएसएससी का मामला हो या बीपीएससी पेपर लीक का मामला सारा खेल टॉप लेवल के अधिकारियों द्वारा किया जाता है। बिहार में नियुक्ति निकलने के साथ ही उसकी बोली लगनी शुरू हो जाती है। उन्होंने बीएसएससी की परीक्षा को रद्द कर पूरे मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग सरकार से की है।

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि पेपर लीक मामले में सरकार जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर रही है। उच्च पदों पर बैठे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर सरकार सिर्फ नीचले स्तर के कर्मचारियों पर कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार पेपर लीक मामले में बड़े अधिकारियों की जिम्मेवारी तय होनी चाहिए, लेकिन सरकार उन अधिकारियों को बचाने का खेल खेल रही है।

बीएसएससी के साथ साथ बीपीएससी की परीक्षाओं में भी पेपर लीक होना आम बात हो गई है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि बिहार में जैसे ही कोई नियुक्ति निकलती है उसकी बोली लगनी शुरू हो जाती है और यह सारा खेल टॉप लेवल पर होता है। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह इस पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराए।

इसके साथ ही लंबे समय से जो उच्च पदों पर बैठे हुए अधिकारी हैं, उनकी जिम्मेवारी तय कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सरकार की भ्रष्ट अधिकारियों से मिलीभगत है और वह नहीं चाहती है कि जो प्रतिभावान छात्र-छात्राएं हैं वे आगे आएं। सरकार परीक्षा को रद्द कर इसकी सीबीआई जांच कराए।

विजय सिन्हा ने कहा कि बीपीएससी या बीएसएससी की परीक्षा अगर सरकार की नामामी के कारण परीक्षा रद्द होती है तो सरकार उन परीक्षार्थियों को परीक्षा की फीस और आने जाने में जो खर्च हुआ है, उन्हें पांच से दस हजार रुपए का भुगतान करे। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव जब नेता प्रतिपक्ष थे तो मांग करते थे कि परीक्षा रद्द होने पर सरकार छात्रों के खर्च की भरपाई करे।

लेकिन आज जब सरकार में हैं तो चुप्पी साध रखी है। सरकार की नाकामी के कारण बच्चों के मन में निराशा पैदा हो रही है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि लोकतंत्र में जनता मालिक होती है और वही जनता आने वाले दिनों में सरकार की तानाशाही पर लगाम लगाएगी।

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमारतेजस्वी यादवBJP
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो