लाइव न्यूज़ :

बसपा सांसद अतुल राय ने किया वाराणसी कोर्ट में सरेंडर, 14 दिन तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 22, 2019 21:28 IST

लोकसभा चुनाव से पहले अतुल राय पर वाराणसी की एक छात्रा से दुष्‍कर्म करने का आरोप था। इसके बाद से अतुल राय फरार चल रहे थे।

Open in App

घोषी सांसद और बसपा नेता अतुल राय ने शनिवार (22 जून) को वाराणसी कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। अतुल राय पर बलात्कार, अपहरण समेत कई मामले चल रहे हैं। बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले अतुल राय पर वाराणसी की एक छात्रा से दुष्‍कर्म करने का आरोप है। इसके बाद से अतुल राय फरार चल रहे थे। 

हालांकि आत्मसमर्पण के बाद सांसद अतुल राय को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले गिरफ्तारी से बचने के लिए अतुल राय ने सुप्रीम कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी थी। 

राय पर वाराणसी की एक कालेज छात्रा ने बलात्कार का आरोप लगाया है और प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही वह फरार थे। छात्रा ने आरोप लगाया है कि राय उसे अपनी पत्नी से मिलाने के नाम पर अपने घर ले गये जहां उसका यौन उत्पीड़न किया गया। राय ने बलात्कार के आरोप से इंकार किया है। फरार रहने के बावजूद घोसी संसदीय सीट से उन्होंने जीत दर्ज की है।

टॅग्स :वाराणसीबहुजन समाज पार्टी (बसपा)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है