लाइव न्यूज़ :

एक्टिविस्टों की गिरफ्तारी पर फूटा मायावती का गुस्सा, बोलीं- ये सत्ता के दुरुपयोग और निरंकुशता की पराकाष्ठा

By आदित्य द्विवेदी | Updated: August 29, 2018 17:53 IST

बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए ऐसी कार्रवाई कर रही है।

Open in App

नई दिल्ली, 29 अगस्तः देशभर में कई वामपंथी विचारकों की गिरफ्तारी पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने मोदी सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि यह सत्ता के दुरुपयोग और निरंकुशता की पराकाष्ठा है। उन्होंने कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों की आवाज उठाने वाले बुद्धिजीवियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के खिलाफ सरकार दमनचक्र चला रही है। उन्होंने ऐसी घटनाओं की निंदा की है।

मायावती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए ऐसी कार्रवाई कर रही है। सरकार की नीतियों और रवैये के प्रति जनता में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार को अपनी जनविरोधी नीतियों के साथ-साथ लोकतंत्र विरोधी कार्य प्रणाली से बचना चाहिए। नक्सल समर्थक के नाम पर कवि, वकील, प्रोफेसर और बुद्धिजीवियों की गिरफ्तारी सही नहीं है।

बता दें कि महाराष्ट्र पुलिस ने कई राज्यों में बुद्ध‌िजीवियों  के घरों में मंगलवार 28 अगस्त को छापा मारा। जिसमें माओवादियों से संपर्क रखने के शक में कम से कम पांच लोगों को गिरफ्तार किया। जिसमें रांची से फादर स्टेन स्वामी , हैदराबाद से वामपंथी विचारक और कवि वरवरा राव, फरीदाबाद से सुधा भारद्धाज और दिल्ली से सामाजिक कार्यकर्ता गौतम नवलाख शामिल है। 

महाराष्ट्र पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से मंगलवार दिल्ली में पत्रकार-सामाजिक कार्यकर्ता गौतम नवलखा, गोवा में प्रोफेसर आनंद तेलतुंबडे, रांची में मानवाधिकार कार्यकर्ता स्टेन स्वामी, मुंबई में सामाजिक कार्यकर्ता अरुण परेरा, सुजैन अब्राहम, वर्नन गोनसाल्विस,  हैदराबाद में  माओवाद समर्थक कवि वरवर राव, वरवर राव की बेटी अनला, पत्रकार कुरमानथ और फरीदाबाद में सुधा भारद्वाज के घर पर छापेमारी की। 

टॅग्स :भीमा कोरेगांवमायावतीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो