लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: कोरोना वायरस से हुई बीएसएफ के 35 साल के जवान की मौत, अब तीन जवान गंवा चुके हैं अपनी जान

By सुमित राय | Updated: June 10, 2020 15:19 IST

दिल्ली में कोविड-19 से 35 वर्षीय बीएसएफ जवान की मौत हो गई है और अब तक इस खतरनाक वायरस से बीएसएफ के तीन कर्मियों की मौत हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में बीएसएफ के 35 वर्षीय जवान की मौत कोविड-19 से हो गई है।बीएसएफ कॉन्स्टेबल ने मंगलवार रात में दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली।जवान को कमजोरी व खांसी के बाद 5 जून को एम्स में भर्ती कराया गया था।

कोरोना वायरस का कहर भारत के अर्धसैनिक बलों में लगातार बढ़ता जा रहा है। दिल्ली में बीएसएफ के 35 वर्षीय जवान की मौत  कोविड-19 से हो गई। कॉन्स्टेबल विनोद कुमार प्रसाद ने मंगलवार यानि 9 जून को रात में दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली।

एक वरिष्ट अधिकारी ने बताया कि अब तक बीएसएफ के तीन कर्मियों की मौत इस खतरनाक वायरस से हो चुकी है। यह अर्धसैनिक या केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) में 14 वीं COVID-19 की मौत है।

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक प्रवक्ता ने कहा, "कॉन्स्टेबल को दिल्ली पुलिस के साथ कानून-व्यवस्था ड्यूटी पर तैनात किया गया था और कमजोरी व खांसी के बाद 5 जून को एम्स में भर्ती कराया गया था।"

6 जून को जवान का कोरोना टेस्ट आया था निगेटिव

बीएसएफ के प्रवक्ता ने कहा, "6 जून को विनोद प्रसाद का कोविड-19 टेस्ट नकारात्मक आया था, लेकिन 8 जून को उनकी हालत बिगड़ गई और उनका कोविड-19 का टेस्ट पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद मंगलवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।"

बीएसएफ के 535 जवानस अब तक हो चुके हैं संक्रमित

बता दें कि बीएसएफ के लगभग 2.5 लाख कार्मिकों में से अब तक कुल 535 जवानों को कोरोनो वायरस पॉजिटिव पाया गया है, जिनमें से 435 कर्मी ठीक हो चुके हैं। कोविड-19 के कारण अब तक सीएपीएफ में यह 14वीं मौत है, जिनमें सीआईएसएफ में पांच, सीआरपीएफ में चार और एसएसबी व आईटीबीपी में एक-एक व्यक्ति शामिल हैं।

दिल्ली में कोरोना वायरस की चपेट में 31 हजार से ज्यादा लोग

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार दिल्ली में अब तक 31309 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से 905 लोग इस महामारी से अपनी जीन गंवा चुके हैं। दिल्ली में कोविड-19 से अब तक 11861 लोग ठीक हुए हैं और 18543 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :सीमा सुरक्षा बलकोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनाकोविड-19 इंडियाCOVID-19 India
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतRepublic Day 2026: अद्भुत, अलौकिक, अतुलनीय, अविस्मरणीय, अकल्पनीय और अति मनमोहक?, कर्तव्य पथ पर रणबांकुरे...

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर