लाइव न्यूज़ :

...जब सिस्टम से हारकर फूट-फूटकर रोया BSF जवान, बोला-अब केवल बॉर्डर पर शहीद होने का बचा ऑप्शन

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 22, 2018 16:55 IST

बीएसएफ में नाम नायब सूबेदार के पद पर तैनात जवान का नाम जगवीर सिंह है और वह इंचौली के जलालपुर गांव का रहने वाला है। जगवीर कारगिल युद्ध के लिए मेडल भी हासिल कर चुके हैं।

Open in App

लखनऊ, 22 फरवरीः उत्तर प्रदेश के मेरठ में बुधवार को पुलिस अधीक्षक (एसी) कार्यलय के बाहर एक सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का जवान फूट-फूटकर रोने लगा। उसका आरोप है कि भूमाफियाओं ने उसकी जमान का कब्जा कर लिया, जिसके बाद उसने पुलिस प्रशासन से लेकर हर जगह चक्करल काटे लेकिन किसी ने नहीं सुनी।

बीएसएफ में नाम नायब सूबेदार के पद पर तैनात जवान का नाम जगवीर सिंह है और वह इंचौली के जलालपुर गांव का रहने वाला है। जगवीर कारगिल युद्ध के लिए मेडल भी हासिल कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें-पाक में 300 से ज्यादा आतंकवादी LOC से घुसने को तैयार, भारत ने बनाया मारने का प्लान  

उसने रो-रोकर मीडियाकर्मियों को बताया कि वह अभी छुट्टी लेकर आया और जब यहां पहुंचा तो उसने देखा कि भूमाफिओं ने जमीन पर कब्जा कर लिया। इसकी शिकायत उसने तहसील से लेकर पुलिस प्रशासन तक की, लेकिन किसी ने नहीं।

फूट-फूटकर रो रहे जगवीर ने कहा, 'मैं पाकिस्तान बॉर्डर पर तैनात हूं, आज तक नहीं रोया, लेकिन मैं अब सिस्टम से हार चुका हूं, मेरी कोई सुनने वाला नहीं। मेरे पास केवल शहीद होने का विकल्प बचा है।'

ये भी पढ़ें-पश्चिम बंगाल: बीएसएफ ने बड़ी मात्रा में जब्त किए 500 और 2000 रुपये के नकली नोट

उसने कहा, 'मैंने  विजया बैंक से 10 लाख रुपए लोन लेकर सात लाख रुपए की जमीन खरीदी है और भूमाफियाओं ने बीच खेत में कब्जा कर लिया। अब मैं एसपी ऑफिस के सामने आत्मदाह करना चाहता हूं क्योंकि पूरी तरह से हार चुका हूं।'

टॅग्स :सीमा सुरक्षा बलउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

भारतRepublic Day 2026: अद्भुत, अलौकिक, अतुलनीय, अविस्मरणीय, अकल्पनीय और अति मनमोहक?, कर्तव्य पथ पर रणबांकुरे...

भारतसलाम कर रहा देश?, 982 पुलिस कर्मियों को वीरता और सेवा पदक सम्मान

भारतकौन हैं शत्रुजीत सिंह कपूर, प्रवीण कुमार और राकेश अग्रवाल, मोदी सरकार ने आईटीबीपी, बीएसएफ एवं एनआईए महानिदेशक किया नियुक्त

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए